गंगापुरसिटी-दौसा नई रेलवे लाइन का कार्य धीमा
गंगापुरसिटी-दौसा नई रेल लाइन के कार्य की धीमी गति को तीव्रता से कराने की बात कही। इस पर महाप्रबन्धक ने बताया कि गंगापुरसिटी- दौसा नई रेलवे लाइन परियोजना के रेल खण्ड दौसा-डीडवाना खण्ड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य जारी है। सांसद जौनापुरिया ने सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाडा रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। महाप्रबंधक ने बताया कि एफओबी का ठेका पुन: किया जा रहा है।
जल्द ही इसका अधूरा कार्य पूरा कराया जाएगा। इस प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध करवाने, प्लेटफॉर्म की लम्बाई बढ़ाने और प्लेटफॉर्म को टीन शेड से पूरी तरह से कवर करवाने सहित अन्य सुविधाओं के लिए कहा। इसके साथ ही चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मुम्बई-जयपुर ( Mumbai-Jaipur ), बान्द्रा-जयपुर ( Bandra-Jaipur ), जयपुर-चैन्नई सुपर फास्ट ( Jaipur-Chennai Super Fast ) ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की।