6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप वाहन चलाते हो तो यह जरूर पढ़ें,क्यो सवाईमाधोपुर के 19 हजार वाहन चालकों को हो सकती है मुसीबत

आठ दिन बाद 19 हजार वाहन आएंगे जुर्माने की जद में
2 min read
Google source verification
RTO sawaimadhopur

RTO sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. प्रदेश सहित जिलेभर की सड़कों पर दौड़ रहे करीब 19 हजार वाहन अगामी आठ दिन बाद प्रदूषण के मामले को लेकर जुर्माने की तलवार लटक जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से शुरू हुई ऑनलाइन राजस्थान मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना के तहत सामान्य शुल्क पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र लेने की अंतिम तिथि 15 जून को समाप्त हो रही है। इसके बाद हर उस वाहन चालक पर 200 से 1000 रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है, जो बिना वैद्य प्रमाण -पत्र पकड़ा जाएगा। अक्टूबर से शुरू हुई योजना के तहत जिले में ऑन रोड श्रेणी में माने जाने जा रहे करीब 23 हजार 866 वाहनों में से अंतिम समय सीमा तक 4350 वाहनों को ही ऑन लाइन प्रमाण-पत्र मिल सका है।

ये वसूलेंगे जुर्माना
दुपहिया वाहन- निर्धारित अवधि गुजरने के बाद एक माह तक 200 रुपए एवं एक माह से अधिक समय होने पर 500 रुपए वसूलेंगे।
चौपहिया वाहन- निर्धारित अवधि गुजरने के बाद एक माह तक 500 रुपए तथा एक माह से अधिक समय होने पर 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

जिले में दौड़ रहे वाहनों की फैक्ट फाइल
जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट वाहनों में 9081 वाहन शामिल है। इनमें जिले में एम्बुलेंस 99, टेलर 741, डम्पर 712, स्कूल बस 68, यात्री बस 834, गुड्स वाहन 20511, मेक्सकेपर 7 सीट 93, मेक्सकेपर 7 सीट से अधिक 1850, ऑटो रिक्शा 980 तथा ट्रॉली 2253 वाहन पंजीकृत है। इसी प्रकार नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों में14 हजार 785 वाहन शामिल है। इनमें ट्रैक्टर 12 हजार 649, बाइक एक लाख 25 हजार 468, मोपेड 1247, कार 9139, जेसीबी 245, के्रन 6, अर्थएक्यूपमेंट 31 वाहन पंजीकृत हैं।

5 हजार से पहले वालों की सीमा बीती
वाहन नम्बरों के मुताबिक प्रमाण-पत्र पीयूसी लेने के लिए तय फॉमूले को देखे तो जिले में बड़ी संख्या में वाहन पहले ही जुर्माने की जद में आ चुके हैं। अंतिम श्रेणी में 5 हजार से 9999 तक नम्बर वाले वाहनों के लिए समय सीमा 15 जून को समाप्त हो जाएगी। पांच हजार से पहले वाली सीरीज के नम्बरों के लिए यह सीमा फरवरी और अप्रेल में बीत चुकी है। ऐसे में ये वाहन पहले ही जुर्माने के दायरे में है। सरकार ने गत वर्ष अक्टूबर में सभी वाहनों के ऑन लाइन प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र देने के लिए यह योजना है।

प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र के लिए अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में आठ दिन बाद प्रदूषण के मामले को लेकर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
पीआर जाट, जिला परिवहन अधिकारी सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग