
शहर स्थित राजबाग मैदान में सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस कार्यक्र में मौजूद स्कूली बच्चे।
कलक्टर ने कराई बच्चों को दिमागी कसरत
सवाईमाधोपुर. सवाईमाधोपुर के 255वें स्थापना दिवस का गुरुवार को शहर स्थित राजबाग मैदान में रंगारंग आगाज हुआ। जिला कलक्टर केसी वर्मा व विधायक दीयाकुमारी के नेतृत्व में सुबह 11 सवाईमाधोपुर उत्सव-2018 की पारम्परिक ग्रामीण खेलों से विधिवत शुरूआत हुई। पारम्परिक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने नींबू चम्मच दौड़ एवं लोगों ने साफा बांधने का हुनर दिखाया।
दर्शकों में पारंपरिक खेलों को खेलने के प्रति उत्साह व उमंग दिखाई दिया। इसके बाद उल्टी गिनती बोलो प्रतियोगिता हुई। इसमें जिला कलक्टर ने स्कूली बच्चों को सौ से एक तक उल्टी गिनती बुलवाई एवं एक हिन्दी में, दो अंग्रेजी में, तीन हिन्दी में व चार अंग्रेजी में इसी क्रम में एक से सौ तक गिनती को बोलने की प्रतियोगिता करवाई। इससे बच्चों के मनोरंजन के साथ उनकी दिमागी कसरत भी हुई। इसी तरह जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से विजेता रहे।
इस अवसर पर विधायक दीयाकुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओं अभियान सराहनीय है। बेटियां हमारा गौरव है, इनके विकास से ही जिले, प्रदेश व देश का विकास हो सकता है। एसडीएम लक्ष्मीकांत कटारा, नगरपरिषद सभापति विमला शर्मा, आयुक्त सुरेन्द्रसिंह यादव, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, प्रधान सूरजमल बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजपा महिला मोर्चा की सुनीता वर्मा, भाजपा नेता अरविन्द गौतम, देवेन्द्र राठौड़, हरी बाबू जीनगर, हरी प्रसाद गुप्ता, अशोक जैन, श्याम सिंघल, पार्षद आदि मौजूद थे।
त्रिनेत्र गणेशजी की महाआरती आज
सवाईमाधोपुर उत्सव -2018 के दूसरे दिन शुक्रवार को रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे से साढ़े नौ बजे तक गणेश जी की महाआरती होगी। इससे पहले सुबह 8 से सुबह 9 बजे तक इन्द्रा मैदान में योग शिविर होगा। इसमें मिवान योगा के संयोजक संजय दीक्षित व उनके सहयोगियों की ओर से योग कराया जाएगा। सुबह दस से साढ़े दस बजे तक नगर परिषद परिसर में महाराजा सवाईमाधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक राजबाग में महिलाओं के लिए पारम्परिक ग्रामीण खेल होंगे। इनमें म्यूजिकल चेयर, रस्साकसी, गोली चम्मच व खो-खो होंगे। दोपहर डेढ़ बजे पुरस्कार वितरण के बाद उत्सव का समापन होगा।
पार्षदों को नहीं मिली बैठने की जगह
सवाईमाधोपुर स्थापना उत्सव समारोह में खेलों का भले ही आयोजन किया गया, लेकिन पार्षदों को बैठने की व्यवस्थाओं की कमी के चलते पार्षद खफा दिखे। उपसभापति कपिल जैन के नेतृत्व में पार्षद जमीन पर फर्श पर बैठे दिखे। प्रशासनिक एवं नगरपरिषद की अनदेखी के चलते बैठने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। उपसभापति सहित पार्षदों को फर्श पर ही बैठ कर ही संतुष्ट होना पड़ा। इससे कई पार्षदों ने नाराजगी भी जताई। इस मौके पर पार्षद अल्का शर्मा, प्रणम गौतम, सुनीता जैन, साधनासिंह , गिरधारीलाल रैगर, दीपक चौधरी,श्याम सिंघल, अक्षय जैन, विमला महावर, प्रकाश जैन आदि मौजूद थे।
फुटबॉल मैच में सवाईमाधोपुर विजेता
सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सवाईमाधोपुर व नाइजीरिया टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सवाईमाधोपुर ने नाइजीरिया को 1-0 से हराया। जिला कलक्टर केसी वर्मा व विधायक दीयाकुमारी एवं दर्शकों की उपस्थिति में आयोजित मैत्रीपूर्ण मैच के पूर्वार्ध में सवाईमाधोपुर की टीम एक शून्य से आगे रही।
उत्तरार्ध में दोनों ही टीमों ने अच्छा-प्रदर्शन कर बराबर रही। नाइजीरिया की टीम कई मौकों पर आक्रामक भी रही, लेकिन सवाईमाधोपुर टीम ने अपने खेल कौशल से विपक्षी टीम को हावी नहीं होने दिया। दर्शकों ने भी स्वदेशी बनाम विदेशी मैच में विपक्षी नाइजीरियन टीम का उत्साह बढ़ाया।
Updated on:
19 Jan 2018 08:41 pm
Published on:
19 Jan 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
