10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनभर तेज तो कभी रिमझिम बरसे मेघ 24 घंटे में सवाईमाधोपुर में सर्वाधिक 70 एमएम बारिश

दिनभर तेज तो कभी रिमझिम बरसे मेघ 24 घंटे में सवाईमाधोपुर में सर्वाधिक 70 एमएम बारिश

2 min read
Google source verification
मण्डी रोड पर बारिश में गुजरते वाहन।

बजरिया में सब्जी मण्डी रोड पर बारिश में गुजरते वाहन।

सवाईमाधोपुर. मानसून पिछले तीन दिन से मेहरबान है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है, वे बुवाई में जुट गए हैं। जिला मुख्यालय पर सुबह बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में कभी तेज तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश का दौर थम गया, लेकिन शाम चार बजे बाद फिर से आसमान में घटाए छा गई।

दस मिनट तेज बारिश हुई। एक बार फिर से छह बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो आधे घंटे तक चली। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बह निकला। शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव होने से आवाजाही में लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के सहायक पर्यवेक्षक बजरंगलाल जाट ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पिछले 24 घंटे में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शुकवार सुबह आठ बजे तक 60 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शाम को 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


मलारना डूंगर में सबसे कम
पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश सवाईमाधोपुर ब्लॉक में 70 एमएएम दर्ज की गई। वहीं मलारना डूंगर में सबसे कम दो एमएम बारिश हुई। सवाईमाधोपुर तहसील के बाद चौथकाबरवाड़ा में 40 मिलीमीटर बरसात हुई।


कटौती बनी बैरन
जिला मुख्यालय पर शाम को बारिश थमने के बाद बिजली कटौती बैरन बनी रही। बार-बार बिजली गुल होने से शहरवासी परेशान रहे। लोगों ने बताया कि बिजली निगम की ओर से मनमर्जी से बिजली काटी जा रही है। हेल्पलाइन पर भी फोन नहीं उठाते हैं। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


कहां-कितनी बारिश (24 घंटे)
शहर बारिश
सवाईमाधोपुर(तहसील) 70
मानटाउन क्षेत्र में 33
गंगापुरसिटी 23
वजीरपुर 10
चौथकाबरवाड़ा 40
बामनवास 28
मलारना डूंगर 2

दिन भर की उमस से शाम को मिली राहत
चौथकाबरवाड़ा . कस्बे में शुक्रवार को दिनभर उमस रहने के बाद शाम को हुई बारिश से राहत मिली। झमाझम बारिश से कस्बे की सड़कों पर पानी बह निकला।


खण्डार. कस्बे में शुक्रवार सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। दोपहर बाद ही कस्बे में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके बाद शाम तक कभी तेज कभी मध्यम बारिश चलती रही। तहसील के अनुसार कस्बे में ५ मिमी बारिश दर्ज की गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग