इन दिनों कृषि उपज मण्डी में जिंस लेकर आ रही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां यातायात के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। ट्रॉलियों में माल अधिक भरा होने के कारण ब्रिज पर चढ़ते समय इनमें कोई ना कोई खराबी आ जाती है। कई वाहनों में चारे के पोट होते हैं, इससे भी यातायात बाधित होता है।