सवाईमाधोपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव-ढाणियों में गर्भवती, धात्री, किशोरियों व 6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र खोले गए हैं। लेकिन सवाईमाधोपुर क्षेत्र में केन्द्रों पर पिछले पांच महीने से पोषाहार की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। बौंली परियोजना क्षेत्र में तो दिसम्बर 2017 से ही पोषाहार राशि का भुगतान नहीं हो सका।