3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश से जुड़ी जानकारियों को किया साझा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
पुरस्कार के साथ विद्यार्थी।

आदर्श बालिका विद्या मंदिर में पुरस्कार के साथ विद्यार्थी।

सवाईमाधोपुर. भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन के तत्वावधान में रविवार को बाल मंदिर कॉलोनी स्थित आदर्श बालिका विद्या मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के तहत प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। शाखा सचिव ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि प्रांतीय संरक्षक हरि प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में नवदीप स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन, केन्द्र विद्यालय एवं आदर्श विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


प्रकल्प प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि प्रश्न मंच के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सेंट पॉल्स एवं द्वितीय स्थान नवदीप स्कूल की टीम ने प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में अल्पाइन स्कूल प्रथम व आदर्श विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रश्न मंच के निर्णायक ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा थे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 21 अक्टूबर को करौली में होने वाली प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ.अंजनी मथुरिया, कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, हनुमान प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज जैन आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत गर्ग ने किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग