अपने शिवाड़ स्थित घर की छत से टापुर के बांध की विशाल जलराशि को देखकर रोमांचित होता रहता था। लेकिन जैसा मैंने जिक्र किया, यहां जाने की चाहत एक बार ही पूरी हो पाई। इस क्षेत्र में बीसलपुर बांध के बाद शायद यह एकमात्र रमणीय स्थल है जहां पर्यटन गतिविधियों का बढ़ावा दिया जा सकता है। लेकिन हमारे हुक्मरानों को शायद वोट लेते समय ही इनकी परवाह होती होगी। तभी तो आजादी के सत्तर साल बाद भी टापुर के इस बांध तक जाने का रास्ता मात्र ट्रेक्टरों या जीप के जरिए ही तय करना संभव है। आजादी के पूर्व यहां अंग्रेज रेजीडेंट के प्रतिनिधि आमोद-प्रमोद व शिकार के लिए आते थे।