
वन क्षेत्र में किया श्रमदान
सवाईमाधोपुर.बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान के तहत रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र के आरओपीटी रेंज के आमाघाटी वन क्षेत्र में सफाई की गई। समिति से जुड़े रूप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर करीब 15 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन एकत्र कर सफाई की गई। साथ ही कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया गया। वहीं साथ ही लोगो को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य सुनील जोरवल ,अरविंद कुमार बैरवा , चिंटू, राजेश आदि मौजूद थे।
करीब तीन साल से जुटे सफाई कार्य में
संस्था के लोगों ने बताया कि संस्था की ओर से रणथम्भौर को रुप्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त करने के उद्देश्य के साथ हमारी संस्था पिछले 2 वर्ष 9 माह से धरातल ओर कार्य कर रही है । जिसके तहत हर सप्ताह एक क्षेत्र तय कर उस क्षेत्र की साफ सफाई की जाती तथा लोगो को जागरूक किया जाता है। साथ ही कपड़े के बैग्स वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार का आवाह्न किया जाता है। संस्था की ओर से हर बुधवार को जंगल से सटे गांवो के लोगो व स्कूली बच्चो को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है तथा कपड़े के बैग्स वितरित किये जाते है । इसके अतिरिक्त गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर माह गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग व अष्टमी के अवसर पर कचिदा माता के मार्ग में जाने वाले लोगो को कपड़े के कैरी बैग्स वितरित कर पॉलीथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार करने के प्रति जागरूक किया जाता है ।
सौ से अधिक युवा जुड़े
जब संस्था ने करीब तीन साल पहले यह पहल शुरू की थी तासे महज आठ दस लोगों का ही ग्रुप था लेकिन धीरे-धीरे लोगों में जागरुकता आती गई और लोग संस्था से जुड़ते गए आज संस्था में सौ से अधिक युवा रणथम्भौर में सफाई अभियान में काम कर रहे हैं।
Published on:
6 Feb 2022, 1:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.