13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीमद्भागवत कथा का आगाज से पहले महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाती नजर आई…

कलशयात्रा के साथ भागवत कथा शुरू , संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हुआ

2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

कलशयात्रा

सवाईमाधोपुर. शहर के छोटा राजबाग में पाठक बगीची के पास सोमवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हुआ। इसमें कथा वाचक अमित वशिष्ठ ने भागवत श्रवण का महत्व बताया। कथा के दौरान भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। आयोजन से जुड़े कजोड़मल जैन ने बताया कि इससे पूर्व सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गणेश पीपली मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बिजली ऑफिस के पास से राजबाग होती हुई पाठक बगीची पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाती नजर आई।

भजन संध्या में उमड़े लोग
मित्रपुरा. कुटका गांव में रविवार रात द्वितीय सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रोता रातभर जमे रहे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस बृजमोहन मीणा थे। अध्यक्षता रामअवतार मीणा किसान संघ जिला अध्यक्ष सवाईमाधोपुर ने की। वहीं आईपीएस किशन सहाय ने मुख्य वक्ता के तौर पर विश्व समाजवादी विचारधाराओं के बारे में बताया। आयोजनकर्ता मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि भजन संध्या में गायक बल्ली गुर्जर भालपुर करौली, सुरज्ञान सैनी लालसोट, मनराज रजवाना व बसराम ने प्रस्तुतियां दी। वहीं डांसर नंदिनी अलवर व टीपू छैला दौसा ने रात भर दर्शकों को अपनी प्रस्तुतियों से बांधे रखा। प्रेम देवी मीणा पूर्व डीआर, सीताराम हरभांवता राम खिलाड़ी गुर्जर देव कंपनी जयपुर , विश्राम कांवर,अर्चना गुर्जर दौसा, ज्योति जांगिड़ बारां एवं दामोदर बिंदल सरपंच मित्रपुरा विशिष्ट अतिथि थे।

माता के दर उमड़े श्रद्धालु
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथमाता मंदिर में सोमवार को माह की चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ऐसे में माता मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। बड़ी संख्या में हाड़ौती क्षेत्र से आने वाले माता के भक्तों ने मंदिर में जाकर माता की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। इस अवसर पर मंदिर पर चौथ माता ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस के जवान भी तैनात रहे।


किसान संघ का धरना प्रदर्शन 8 को
बाटोदा. भारतीय किसान संघ की ओर से आठ मार्च को उपखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष रामावतार मीना ने बताया कि किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बामनवास तहसील के किसानों को आठ मार्च सुबह 11 बजे से प्रदर्शन कर सम्पूर्ण कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तैयार कर एसडीएम को दिया जाएगा। कार्यक्रम में बामनवास तहसील के सभी किसान शामिल होंगे।