अम्बेडकर स्टूडेन्ट फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से मिर्जापुर स्थित अम्बेडकर धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती मनाई गई। राजेश चांदनहोली की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता भंवरसिंह माधोपुरिया ने कहा कि ज्योतिबा फुले सामाजिक व शिक्षा क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने फुले के आदर्शों को जीवन में अपनाने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज तलावड़ा, दिनेश डोब, इमरान खान, राजा, भरतलाल, गुलकेश, शाकिर खान, सुरेन्द्र आदि मौजूद थे। इसी प्रकार जय भीम नवयुवक मण्डल की ओर से माधोपुरिया स्थित सामुदायिक भवन में भंवर सिंह की अध्यक्षता में जयन्ती मनाई गई। मुनेश बैरवा, गोविन्द प्रसाद, श्यामलाल आदि ने फुले के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महेश, संतोष, रामधन, कानाराम, गंगाराम, भरतलाल, रामेश्वर, जगदीश, छोटूलाल, बाबूलाल आदि मौजूद थे।