भगवतगढ़. झौपड़ा ग्राम पंचायत के बगीना गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुर्जर बस्ती के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए खतरनाक राह से होकर गुजरना पड़ता है। गुर्जर बस्ती के तुलसीराम, रूपसिंह, जयराम, बसराम केवट आदि ने बताया कि यहां के बच्चों को पढऩे के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय बगीना जाना पड़ता है।