
प्रदेश के पर्यटन को फिर लगा कोरोना का ग्रहण
सवाईमाधोपुर. कोरोना के बाद एक बार फिर से मुश्किल से पटरी पर लौटा राजस्थान का पर्यटन उद्योग को अब एक बार फिर कोरोना का ग्रहण लगता नजर आ रहा है। दिसम्बर माह में क्रिसमस व नए साल के कारण रणथम्भौर व प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ेका तांता लगा रहा वहीे अब एक बार फिर कोरोना के कारण प्रदेश में पर्यटन की रफ्तार मंद पड़ती नजर आ रही है। इससे जहां राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं पर्यटन से जुड़े लोगों को भी परेशानी हो रही है।
यह है कारण
कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से तेजी से बढऩे के कारण राज्य सरकार की ओर से रविवार को कफ्र्यू की घोषणा कर दी गई है। इससे अब रविवार को प्रदेशके तीनोंं टाइगर रिजर्व, अभयारण्य व अन्य पर्यटन स्थ्ल पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में अब रविवार को पर्यटक पर्यटन स्थलों पर भ्रमण पर नहीं जा सकेंगे।
बुकिंग हो रही कैेंसिल
पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि आम तौर पर रविवार को छुूट्टी का दिन होने के कारण रणथम्भौर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवक होती थी लेकिन अब कोरोना के कारण रविवार को पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए बंद करने का सरकार की ओर से ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में पर्यटक अब अपनी बुकिंग को कैंसिल करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार के दिन पर 90 प्रतिशत से अधिक एडवांस बुकिंग रणथम्भौर में कैंसिल हो चुकी है वहीें प्रदेश भर में भी पर्यटकों की बुकिंग लगतार कैंसिल हो रही है। आगामी दिनों में कैंसिलेशन के आंकड़े में और अधिक इजाफा होने के आसार हैं।
रिफंड पर संश्य
वहीं अब पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और पर्यटकों को रिफंड की चिंता भी सताने लग गई है। रविवार को पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व व अन्य पर्यटन स्थलों के बंद कर दिए गए हैं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से रविवार की एडवांस बुकिंग की राशि के रिफंड के संबंध में सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन व निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में अब एक रिफंंड को लेकर भी संश्य बना हुआ है। पूर्व में भी सरकार की ओर से कोरोना काल में पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व को बंद करने पर पर्यटकों को राशि रिफंड नहीं की गई थी। हालांकि वन विभाग की ओर से पूर्व में की जा चुकी बुकिंग के पर्यटकों को किसी अन्य तिथि पर भ्रमण कर सकने की अनुमति दी गई थी।
ये हैं आंक ड़े....
90 प्रतिशत तक कैंसिल हुई बुकिंग
50 लाख का राशि होती है रणथम्भौर में एक रविवार की बुकिंग से
4 करोड का पर्यटन का कारोबार प्रभावित होगा प्रदेश भर में
3 टाइगर रिजर्व है प्रदेश में
1 करोड की हर रविवार की बुकिंग से प्रदेश के टाइगर रिजर्व व अभयारण्यों से
इनका कहना है.....
कोरोना को देखतें हुए एहतियात के तौर पर राज्य सरकार की ओर से रविवार को वीकेंड कफ्र्यू ेकी घोषणा की गई है। ऐसे में अब अग्रिम आदेश तक रविवार को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। जहां तक एडवांस बुकिंग करा चुके पर्यटकों का सवाल है उन्हें रिफंड के लिए आवेदन करना होगा। हमारी ओर से इस संबंध में राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है।
- टीसी वर्मा, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोनपुर।
Published on:
13 Jan 2022 01:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
