23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम बदला, बीमारी ने जकड़ा

गंगापुरसिटी . मौसम का बदलाव लोगों की सेहत खराब कर रहा है। असंतुलित तापमान के चलते बच्चे और बड़े दोनों बीमार हो रहे हैं। इसके चलते सामान्य चिकित्सालय में बड़ी संख्या में रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम बदला, बीमारी ने जकड़ा

मौसम बदला, बीमारी ने जकड़ा

गंगापुरसिटी . मौसम का बदलाव लोगों की सेहत खराब कर रहा है। असंतुलित तापमान के चलते बच्चे और बड़े दोनों बीमार हो रहे हैं। इसके चलते सामान्य चिकित्सालय में बड़ी संख्या में रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।


हालत यह है कि इन दिनों सामान्य चिकित्सालय का आउटडोर (ओपीडी) 12०० से 13०० का आंकड़ा छू रहा है। ऐसे में चिकित्सक कक्ष हो या दवा काउन्टर दोनों ही जगह भीड़ नजर आ रही है। दरअसल दिन में अधिक तापमान और रात के समय कम तापमान से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोग खांसी, जुकाम, बुखार व पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी है।


आउटडोर पर नजर


रोगियों की संख्या बढऩे से अस्पताल का आउटडोर एक हजार से अधिक हो गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार 1० फरवरी को 1335 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इसी प्रकार 11 फरवरी को 1389 व्यक्ति चिकित्सकीय परामर्श के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं 12 फरवरी को 1246 तथा 13 फरवरी को 1266 रोगियों का आउटडोर रहा। पिछले एक सप्ताह से ऐसी ही स्थिति चल रही है।


सावधानी जरूरी


शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपसिंह मीना के अनुसार दिन व रात के तापमान में अंतर के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सावधानी से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि बच्चों में नाक बहने, सिर गर्म रहने और खांसी की शिकायत हो तो उसे तुरन्त चिकित्सक को दिखाना चाहिए ताकि बच्चा निमोनिया की चपेट में आने से बच सके।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग