10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन पर रोजाना किए हजारों लोगों के गले तर

स्टेशन पर रोजाना किए हजारों लोगों के गले तर

2 min read
Google source verification
यात्रियों को पानी पिलाते लोग।

सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते लोग।

सवाईमाधोपुर . सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थनों पर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराकर उनके गले तर कर रहे हैं। संगठन स्वयं के खर्चे पर जनसेवा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में भारत विकास परिषद व मीणा समाज की ओर से नि:शुल्क जल सेवा की जा रही है।रेलवे उपलब्ध करा रहा पानी : विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से संचालित नि:शुल्क जल सेवा के लिए रेलवे की ओर से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बने पानी के नलों से ही रेलवे की ओर से ड्रमों को नि:शुल्क भरवाया जा रहा है।


रेलवे स्टेशन पर जलसेवा का समापन
भारत विकास परिषद मानटाउन शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर संचालित जल सेवा का समापन किया गया। परिषद के सचिव ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से दो माह तक जलसेवा की गई। इस दौरान गर्मी के मौसम में यात्रियों की प्यास बुझाई गई। इसमें गोविन्द गुप्ता, भारत भूषण शर्मा, हेमू यादव, ओमप्रका शर्मा, कृतिक जैन, ज्योति जैन, प्रदीप जैन, राघवेन्द्र शर्मा, नरेश जैन, रामगोपाल सिंघल, गीतादेवी सिंघल, लक्ष्मीकांत गर्ग आदि ने सहयोग किया। शाखा अध्यक्ष डॉ.अंजनी मथुरिया ने आभार जताया।


ये है आंक ड़ों का गणित....
रेलवे स्टेशन पर संचालित प्याऊ 2
पानी की दैनिक खपत 14000ली.
प्रतिदिन खाली होने वाले ड्रम 70
एक ड्रम की क्षमता 200ली.
रोज बर्फ की सिल्ली 35
एक सिल्ली बर्फ की कीमत 100


ये बोले लोग...


यात्रियों को होती है सुविधा
संस्था की ओर से हर बार गर्मियों में यात्रियों के लिए जलपान के प्रबंध किए जाते हैं इससे यात्रियों को सुविधा मिलती है।
महेश गुप्ता, प्याऊ संचालक।


रेलवे का मिलता है सहयोग
संस्था की ओर से गर्मी में प्याऊ का संचालन किया जाता है। इसमें रेलवे की ओर से पानी के नि:शुल्क प्रबंध कराया जाता है। रेलवे का सहयोग सराहनीय है।
शैलेष सिंहल, प्याऊ संचालक।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग