3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन बसों की फूली सांसे,रोडवेज बेड़े में खटारा बसों की समय पर नहीं हो रही मरम्मत,यात्री बेहाल, डिपो अधिकारियों की अनदेखी

तीन बसों की फूली सांसे,रोडवेज बेड़े में खटारा बसों की समय पर नहीं हो रही मरम्मत,यात्री बेहाल, डिपो अधिकारियों की अनदेखी

2 min read
Google source verification
बस में उठा धुआं

खण्डार मार्ग पर चलती बस में उठा धुआं व बस से उतरते लोग।

सवाईमाधोपुर. रोडवेज डिपो में अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि एमओ की अनदेखी के चलते रोडवेज बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। इससे डिपो की अधिकांश बसे खटारा हाल में हैं। आलम यह है कि शनिवार को सवाईमाधोपुर से अलवर जाने वाली बस दौसा जिले के बगड़ी कस्बे के समीप खराब हो गई। इसी प्रकार सवाईमाधोपुर से खण्डार मार्ग पर सुबह दस बजे जाने वाली तथा दोपहर दो बजे जाने वाली रोडवेज की बसें खराब हो गईं। ऐसे में भीषण गर्मी में यात्रियों को जंगल में परेशानी का सामना करना पड़ा। लू के थपेड़ों के बीच वे डग्गेमार वाहनों में गन्तव्य तक पहुंचे।


चलती बस में उठा धुआं, कूदे महिला-पुरुष
सवाईमाधोपुर से खण्डार की यात्रा कर रहे यात्री विक्रम त्रिवेदी, पार्वती मथुरिया, रानू मथुरिया ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे रायखेड़ा के पास अचानक चलती गाड़ी में बोनट के अंदर से आग लगकर काला धुआं उठा। धुएं से बस में अंधेरा हो गया। उसे देखकर महिला-पुरुष चलती बस से कूद गए। बाद में चालक ने बस में ब्रक लगाने के प्रयास किए तो ब्रेक भी नहीं लगे। रेडियेटर से पानी बह गया। इसके बारे में लोगों ने डिपो मुख्य प्रबंधक को रोडवेज बस के ब्रेकडाउन होने की जानकारी दी। लोगों ने बताया कि गुरुवार रात को खण्डार जाने वाली रोडवेज बस जिला अस्पताल के समीप खराब हो गई।

इसके अलावा इस मार्ग पर डिपो अधिकारियों ने मिडीबस लगा रखी है जो आए दिन रास्ते में खराब हो रही है। इससे यात्रियों का असुविधा हो रही है।चलती बस का साफट टूट, बाल-बाल बचे : इसी प्रकार शनिवार को सवाईमाधोपुर से अलवर जा रही रोडवेज बस रास्ते में ब्रेकडाउन हो गई। यात्रियों ने बताया कि चलती बस में अचानक साफट टूट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और आगे जाकर रूक गई। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।


समय पर नहीं होती मरम्मत
लोगों का आरोप है कि रोडवेज कार्यशाला में बसों की नियमित मरम्मत नहीं होती है। रात्री में एमओ व अन्य अधिकारी कर्मचारी नहीं ठहरने से बसों की देखभाल व मरम्मत कार्य नहीं हो रहे है। ऐसे में बसे बे्रकडाउन हो रही है। उन्होंने रात के समय में अधिकारियों को डिपो व कार्यशाला में रूकने व बसों की नियमित मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सके।


आरोप निराधार है...
डिपो में बसों की मरम्मत का सामान नहीं है। एक दो दिन में आ जाएगा। तब उन्हें ठीक कराएंगे। खण्डार मार्ग पर दो बसे ब्रेकडाउन हुई है। रविवार से सवाईमाधोपुर खण्डार व बालेर मार्ग पर बड़ी बसें भेजकर समस्या का समाधान करेंगे। अन्य आरोप निराधार है।
जोगेन्द्र सिंह, डिपो मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो सवाईमाधोपुर।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग