3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर
VIDEO: प्रशिक्षण : सभी प्रकार की गतिविधियों पर रखें निगरानी
Play video

VIDEO: प्रशिक्षण : सभी प्रकार की गतिविधियों पर रखें निगरानी

www.patrika.com/rajasthan-news

Google source verification

सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद सभागार में शुक्रवार को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दलों का प्रशिक्षण हुआ। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन ने फ्लाइंग स्क्वायड दल एवं सर्विलांस टीमों के प्रभारी एवं पुलिस प्रभारी सदस्यों को शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए अनुवीक्षण एवं फ्लाइंग टीमों को पूरी सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले प्रचार सामग्री एवं अन्य खर्चों पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। फ्लाइंग स्क्वायड एवं सर्विलांस टीमें कार्य में कोताही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के कार्य चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही शुरू हो जाएंगे।


विधानसभा चुनाव के तहत जिले में बनाई गई विधानसभा वार स्क्वायड , वीडियो व्यूविंग, स्थैतिक सर्विलांस टीमें, वीडियो सर्विलांस टीम एवं एकाउंटिंग टीमों के प्रभारी एवं पुलिस प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान फ्लाइंग टीमों के प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले, चुनाव संबंधित शिकायतों, नकद या वस्तुएं, शराब आदि के वितरण की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत कार्यवाही करने पर जानकारी दी। इसी प्रकार स्थैतिक सर्विलांस टीमों को राजमार्गो एवं अन्य मार्गों पर चेकपोस्ट कायम कर संदेहास्पद वाहनों की जांच करने, संदेहास्पद नकदी, वस्तुओं को जब्त करने की कार्रवाई करने के बारे में बताया।

वीडियो सर्विलांस टीम को विधानसभा वार राजनैतिक दलों या अभ्यर्थियों के चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराने एवं रिपोर्ट देने के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने टीमों के प्रभारियों से सवाल-जवाब कर प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के बारे में फीडबैक लिया। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम गंगापुर राजनारायण शर्मा, एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं यूआईटी सचिव ताराचंद मीना, मनमोहन दाधीच आदि मौजूद थे।

समीक्षा बैठक 16 को
सवाईमाधोपुर. अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर को सुबह 11 जिला कलक्टर पीसी पवन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होगी। यह अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी।


स्वच्छता के लिए ली बैठक
बौंली. अटल सेवा केंद्र पर एसडीएम विजेंद्र मीना व सरपंच राजेश गोयल ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक ली। सरपंच राजेश गोयल ने अध्यक्षता की। बैठक में पॉलीथिन के दुष्परिणामों के बारे में एसडीएम ने जानकारी दी। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों को पॉलीथिन के उपयोग न करने के लिए पाबंद किया। साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश गोयल, मोनू गोयल, मनमोहन माली, नरेश गोयल, जिनेंद्र जैन, कृष्ण अवतार गोयल, विष्णु मंगल, गिर्राज मंगल, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़