2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव-गांव घूमेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ, केंद्र की योजनाओं का करेगा प्रचार-प्रसार

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश के सभी जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक, तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 7 Dec 2023, 9:48 PM IST

गांव-गांव घूमेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ, केंद्र की योजनाओं का करेगा प्रचार-प्रसार

गांव-गांव घूमेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ, केंद्र की योजनाओं का करेगा प्रचार-प्रसार,गांव-गांव घूमेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ, केंद्र की योजनाओं का करेगा प्रचार-प्रसार,गांव-गांव घूमेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ, केंद्र की योजनाओं का करेगा प्रचार-प्रसार

सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करते ही केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के प्रदेश में प्रचार-प्रसार की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि केंद्र की इन योजनाओं की तैयारी अन्य राज्यों में विगत नवम्बर माह में ही शुरू हो गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते यह कार्यक्रम राजस्थान में शुरू नहीं हो पाया था। अब जबकि विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं तो केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रनीत योजनाओं के प्रचार-प्रसार की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रदेश की मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक ली एवं इस संबंध में तैयारियों के निर्देश दिए।

प्रदेश की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि केंद्र की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ तैयार किया गया है। यह रथ 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक गांव-गांव में घूमेगा। इस दौरान इसमें केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। योजनाओं के लाभार्थी उसकी कहानी, उसकी जुबानी के माध्यम से इन योजनाओं के बारे में बताएंगे। वहीं इस रथ के भ्रमण के दौरान गांव-गांव में केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ दिलाने के लिए जोड़ा जाएगा। इसके लिए गांव के विकास अधिकारी ग्रामसभाओं का आयोजन करवाएंगे और पात्र लोगों को इसका लाभ दिलवाएंगे।-------

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देशरथयात्रा का कार्यक्रम तय होने के बाद जिला परिषद सीईओ ने गुरुवार को जिले के सभी विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को आगमन को लेकर गांवों में ग्रामसभाओं का आयोजन करवाने एवं केंद्र की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताकर उनका लाभ दिलवाने के लिए योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

-------विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्य जगह 15 नवम्बर से शुरू हो गया था। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते अब यहां यह 15 दिसम्बर से शुरू होगा, जो 26 जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में सभी विकास अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

मुरलीधर प्रतिहार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़