1कन्या कॉलेज की दरकार
शहर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है, लेकिन शहर में अभी तक छात्राओं के लिए सरकारी कन्या महाविद्यालय नहीं है। ऐसे में क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए निजी महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। विभिन्न संगठनों की ओर से सरकारी कन्या महाविद्यालय खोलने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक बेटियों को यह सौगात नहीं मिली है।