5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकारियों के साथ मौके का किया मुआयना

रणथम्भौर में चीतल के शिकार का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
शिकारियों के साथ मौके का किया मुआयना

शिकारियों के साथ मौके का किया मुआयना

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर की फलौदी रेंज के भैरूपुरा वन क्षेत्र में चीतल के शिकार के दोनों आरोपियों के साथ रविवार को वनाधिकारियों ने एक बार फिर से मौका मुआयना किया। और शिकार के समय शिकारियों द्वारा उपयोग में किए गए संसाधनोंं के बारे मेंं जानकारी की। इस दौरान सहायक वन संरक्षक संजीव शर्मा, फलौदी रेंजर ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
बाइक से पहुंचे थे जंगल की सीमा पर
वनाधिकारियों ने बताया कि शिकारियों ने गांव से भैरूपुरा से जंगल की सीमा तक आने के लिए बाइक का उपयोग किया। इसके बाद शिकारियों ने बाइक को जंगल की सीमा पर ही झाडिय़ों में बाइक को छिपा दिया। शिकारियों की निशानदेही पर वन विभाग के अधिकारियों ने कई स्थानों का जायजा लिया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
वहीं वन विभाग की ओर से मामले में अन्य आरोपरियों की भी तलाश की जा रही है। इसके लिए वन विभाग की ओर से संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वनाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग