10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की जहरीली मौत से जंग

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:01 PM IST

बढ़ रहे सर्पदंश के मामले

बारिश के साथ ही बढ़ रहे सर्पदंश के मामले

सवाईमाधोपुर. जिले में किसानों को बुबाई के बाद अब जहरीले जंतुओं का खतरा भी मोल लेना पड़ रहा है। बारिश के कारण नरम हुई जमीन के बिलों में पानी घुसने से जहरीले जंतु बाहर निकल रहे है। सांप पिछले छह साल में करीब 250 से अधिक लोगों को काट चुके हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले छह साल में 35 लोगों की सर्पदंश से मौत होना सामने आया है। बारिश के बाद खेतों पर जाते ही किसानों की जहरीली मौत से जंग शुरू हो जाती है। गांवों में सर्पदंश से होने वाली मौत को रोकने की दिशा में खुद चिकित्सा विभाग भी अलर्ट नजर नहीं आ रहा है।


अंधविश्वास लील रहा जिंदगी
जिले में जहरीले जंतुओं के काटने से जिले में वर्षभर में दर्जनों लोग मौत का शिकार होते है। इसके उपचार के लिए अधिकतर लोग देवी-देवताओं व झाड़ फंूक में विश्वास करते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग मौत का शिकार हो जाते है। तेजादशमी पर जहरीले कीड़े के काटने वाले रोगी की तांतियां तोड़ी जाती है। लोगों की इस ओर अटूट आस्था है। वहीं दूसरी ओर विज्ञान के आधार पर चिकित्सकों का पहलू है कि जहरीले कीड़े काटने वाले रोगी को जितना जल्दी हो सके उसे अस्पताल में भर्ती करा उपचार कराना चाहिए ताकि इलाज के अभाव में किसी की जान नहीं जाए।


सीएमएचओ में सर्प दंश का आंकड़ा नहीं स्पष्ट
जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जिले में पिछले वर्ष में जहरीले कीड़े से हुई मौत का आंकड़ा नहीं है। जबकि सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों ने बताया कि वे प्रतिमाह जहरीले कीड़े से काटने से मरने वाले लोगों की रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय में भेजते हैं। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि वर्ष 2013- में 2, 2014 में 4, 2015 में 2, 2016 में 11, 2017 में 15 तथा 14 अगस्त 2018 तक सर्प दंश का एक मामला सामने आया है।


पहले किसान थे जानकार
ग्रामीण अंचल में पहले किसान सांप को कैसे पकड़ा जाए और इसके दंश से कैसे बचा जाए। इस बारे में जानकारी रखते थे, लेकिन अब इस संबंध में किसानों की जानकारी कम होती जा रही है। सवाईमाधोपुर शहर में वन विभाग ने अपने कार्मिकों को सांप पकडऩे का प्रशिक्षण दिया हुआ है।


शहर में कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम सांप पकडऩे मौके पर भी पहुंचती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के किसानों व अन्य लोगों को प्रशिक्षित करने की जरूरत भी है। इसके अलावा सरकारी स्तर पर जगह-जगह जागरूकता के लिए शिविर लगाए जाने चाहिए। लोगों को बताया जाना चाहिए कि वे सर्पदंश के बाद मरीज को सीधे अस्पताल लेकर आएं। अंधविश्वास ना करें।


सर्प दंश से नहीं भय से होती है मौत
लोग सर्प के काटने पर अंधविश्वास में ध्यान नहीं दें। जिले में 95 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते है। उनके काटने से मौत नहीं होती है। पांच प्रतिशत में कोबरा, वाइपर, रसेल आदि एक दो अन्य सांप की प्रजाति जहरीली होती है। सर्प दंश से पीडि़त 90 प्रतिशत लोगों की मौत सर्प के काटने के भय से होती है। इसका फायदा झाड़ फंूक करने वाले लोगों को मिल रहा है। उन्होंने मानसिकता गलत बना रखी है।
डॉ. राजीव गर्ग, जिला पशु चिकित्सालय सवाईमाधोपुर।


तुरंत एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं
अंध विश्वास में रोगी को उपचार के लिए देर करना खतरा है। सर्प के काटने के बाद जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी उसे अस्पताल ले जाए और तुरंत एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगवाने की जरूरत है। यह इंजेक्शन सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। झाड़-फंूक से कभी भी जहरीले कीड़े के काटने वाले सही नहीं होते है।
डॉ. अकरम खान, फिजिशियन जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर।


देवी-देवताओं के नाम पर उठा रहे फायदा
हमारे यहां अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते है। ऐसे में लोग उन्हें देवी-देवता या झाड़-फूंक वाले के यहां ले जाते है। जबकि उस व्यक्ति में जहर होता है। वे ठीक रहते है। इसका लाभ झाड़ फूंक वाले वे देवी-देवताओं के नाम से लोग उठा रहे है। जहरीले कीड़े द्वारा काटने वाले रोगी को तुंरत अस्पताल ले जाना चाहिए। देरी करने पर खतरा बढ़ जाता है और मौत की संभावना रहती है।

डॉ. रंगलाल मीणा, पीएमओ, जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर।


वर्षभर में 5-7 मौत
जिला अस्पताल में वर्ष भर में सर्प दंश के चलते 5-7 लोगों की मौत हो जाती है। जबकि अधिकांश लोग पोस्टमार्टम नहीं करा शव को अस्पताल तक नहीं ला पाते है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के मौसम मेंं इस प्रकार के केस अधिक आते है। इसमें रोगी को झाड़-फंूक कराने के बजाय अस्पताल में उपचार कराना चाहिए।
डॉ. शिशिर बैरवा, मेडिकल ज्यूरिस्ट जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर।


एक वर्ष में 35 मौत
चिकित्सा सूत्रों के अनुसार जहरीले कीड़े के काटने से प्रतिवर्ष अके ले जिला अस्पताल में 5-6 लोगों की मौत होती है। जबकि जिले में स्थित सीएचसी व पीएचसी क्षेत्र में यह आंकड़ा करीब 35 लोगों की मौत तक पहुंच जाता है। जुलाई - अगस्त 2016 तक जहरीले कीड़े काटने से करीब 35 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई लोगों ने तो पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। गौरतलब है कि जिले में 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 267 उपस्वास्थ्य केन्द्र के अलावा जिला अस्पताल व उप जिला अस्पताल शामिल है।