8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में बनेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

शहर में बनेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

2 min read
Google source verification
patrika

बजरिया स्थित गौतम आश्रम ट्रस्ट के बाहर विधायक को नाली में कीचड़ की समस्या बताते लोग।

जल संरक्षण का दिया संदेश
गांवों में भी हुए शिलान्यास
गंगापुरसिटी. जल स्वावलम्बन अभियान (शहरी) के द्वितीय चरण के कार्य का शिलान्यास शनिवार को यहां नई अनाज मण्डी में सभापति संगीता बौहरा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति हरिप्रसाद बौहरा, आयुक्त जितेन्द्र शर्मा, उपसभापति दीपक सिंघल, नगर स्तरीय समिति सदस्य विश्म्भरदयाल सिंघल, बाबूलाल सेक्रेटरी मौजूद थे।

सभापति ने पानी की महत्ता बताकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। उपखंड अधिकारी जाट ने जल संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण जरुरी है। सहायक अभियंता नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण में 29 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया। वहीं दूसरे चरण में चार वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। इस सिस्टम से बारिश के पानी का संग्रहण कर पुन: जमीन में भेजा जाएगा।

यह भू-जल स्तर को बढ़ाने में सहायक होगा। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मिथलेश व्यास, कौशल बोहरा, पं. मोहनलाल शर्मा, जमनालाल वैष्णव, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविन्द गुप्ता, दिनेश धौलेटा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खानपुर बड़ौदा के जाट बड़ौदा गांव में सरपंच बलराम पचैया ने अभियान के तीसरे चरण के कार्य का शिलान्यास किया। 9.50 लाख रुपए की लागत से तलाई कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान आरसी गुर्जर, विकास अधिकारी रूपसिंह गुर्जर, सहायक अभियंता अरुण शर्मा, सहायक अभियंता आलोक सक्सेना, जेटीए सुमेरसिंह मीणा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत टोकसी में भी अभियान के तृतीय चरण के कार्य शुरू हुए। सरपंच दयाराम मीना ने सूरज वाली तलाई के कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक को बताई समस्या
जलभराव की समस्या दूर करने की मांग
राजविहार कॉलोनी व गौतम आश्रम ट्रस्ट के बाहर नाली में भरा कीचड़

सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित गौतम आश्रम में रक्तदान शिविर में शिरकत करने पहुंची विधायक दीयाकुमारी को स्थानीय ट्रस्ट व राजविहार कॉलोनी विकास समिति के लोगों ने नालियों में कीचड़ व रास्ते में जलभराव होने की शिकायत की। राजविहार कॉलोनी विकास समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधायक दीयाकुमारी को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी के प्राकृतिक व नाली के पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष दीमेन्द्रङ्क्षसह राजावत, मंत्री देवीशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंहल, दिलीप आदि ने बताया कि समिति ने गत 20 नवम्बर को ज्ञापन सौंपकर नाली की समस्या दूर करने की मांग की थी। इस पर नगरपरिषद आयुक्त ने नाली की समस्या दूर करने के आदेश जारी कर दिए थे। इस दौरान आयुक्त ने अधिशासी अभियंता व सफाई निरीक्षक को मौका मुआयना करने के लिए भेजाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसी तरह गौतम आश्रम पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के गेट के बाहर नालियों की सफाई नहीं होने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि नालियों में कीचड़ जमा होने से दिक्कत होती है। इस पर विधायक ने दोनों समस्याएं शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग