31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचीपल्या ग्रामीणों की राह होगी आसान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 12 Sep 2018, 4:46 PM IST

करते पचीपल्या गांव के लोग।

संसदीय सचिव का अभिनंदन करते पचीपल्या गांव के लोग।

सवाईमाधोपुर. पचीपल्या के ग्रामीणों ने मंगवार को संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल से निज निवास पर मिलकर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृति दिलाने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि पचीपल्या में बाइस गोदाम से लेकर शरफु चौधरी के मकान तक सड़क निर्माण, फुंदया नाई के मकान से नई मस्जिद सरताज हाजी के मकान तक लगभग 2.50 किमी लम्बी सड़क के लिए 185 लाख रुपए की वित्तिय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसको लेकर संसदीय सचिव गोठवाल ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री से मुलाकात कर 2.5 किमी लम्बी सड़क निर्माण के लिए 185 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति कराई। सरताज अमीर मौजूद थे। 17 तक दौरे पर: संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल 17 सितंबर तक जिले के दौरे पर रहेंगे। निजी सचिव ने बताया कि वे बुधवार सुबह दस बजे गणेश मेले में रणथंभौर रोड पर भंडारे का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12 बजे रवांजना डूंगर में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार 13 सितंबर को गणेश मेला कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 14 सितंबर को सुबह दस बजे हलोंदा में अटल सेवा केन्द्र का लोकार्पण करेंगे।


दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पीपलवाड़ा. बनास क्षेत्र हथडोली, सहरावता,सवासा नदी, गुडला नदी, राठौद से हो रहे है अवैध खनन पर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की। थाना अधिकारी चंद्रप्रकाश चौधरी व जाप्ता बनास क्षेत्र में दोपहर गश्त करने पहुंचा। जहां पीपलवाड़ा से बांसडा नदी सड़क पर अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने में पहुंचाया। धरपकड की सूचना खननकर्ताओं में हडकंप मच गया। पीपलवाड़ा से बांसड़ा नदी की सड़क के बीच में वाहनों को खाली कर व ट्रैक्टर से ट्रॉली को हटाकर बीच सड़क पर छोड़ गए। पुलिस प्रशासन के पास भरी ट्रॉलियों को लाने के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण टायरों की हवा निकाल कर छोड़ दिया।


पोषण से जिला होगा रोशन
सवाई माधोपुर. जिलेभर में सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इस माह के दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से कई गतिविधियां होगी।
पोषण माह में एनीमिया, पूरक आहार, दस्त से बचाव, ओआरएस जिंक, स्वच्छता, कायाकल्प, स्तनपान संबंधी जानकारी व जागरूकता जिले भर में बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद््देश्य से चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों एवं गांव-ढाणी में नियुक्त एएनएम, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़