22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत पर कर रहे थे काम, अचानक क्या हुआ जो अटकी सांसे, जानिए पूरा मामला…

खेत में दिखा वनराज गोठबिहारी गांव का मामला
2 min read
Google source verification
खेत पर कर रहे थे काम, अचानक क्या हुआ जो अटकी सांसे, जानिए पूरा मामला...

खेत पर कर रहे थे काम, अचानक क्या हुआ जो अटकी सांसे, जानिए पूरा मामला...

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर बाघ परियोजना में बाघों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे के कारण बाघों के आए दिन जंगल के बाहर आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। सोमवार सुबह भी एक बाघ रणथम्भौर की खण्डार रेंज में जंगल से बाहर एक खेत में आ गया। सुबह जब लोग खेत पर पहुंचे और काम शुरू किया तो एक दस वर्षीय बालिका को खेत की मेड के पास झाडिय़ों में एक बाघ बैठा हुआ नजर आया। बाघ को देखकर बालिका की चीख निकल गई। इसके बाद बालिका की चीख सुनकर पास में ही काम कर रहे बालिका के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर माचाया। शोर सुनकर बाघ वापस जंगल की ओर चला गया।
वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ही है खेत
वन अधिकारियों ने बताया कि गोठबिहारी गांव में लोगों के खेत वन विभाग की सुरक्षा दीवार के सटे हुए हैं। ऐसे में यहां परआए दिन बाघों व अन्य वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है। हालांकि जंगल से बाहर खेत में आने वाला बाघ कौनसा था इस संबंध में अब तक वन विभाग की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। वहीं सूत्रों की माने तो संबंधित क्षेत्र में आम तौर पर उम्रदराज बाघ टी-3, बाघ टी-74, टी-128 का मूवमेंट रहता है।
सूरक्षा दीवार को ऊंचा करने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बाघों व अन्य वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है। बाघ व अन्य वन्यजीव सुरक्षा दीवार को पार कर खेतों में आ जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों में भी दशहत का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल की सुरक्षा दीवार को ऊंचा कराने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
इनका कहना है...
संबंधित इलाके में खेत वन विभाग की सुरक्षा दीवार के काफी पास है। ऐसे में कई बार बाघ खेतों में आ जाते हैं। फिलहाल बाघ का मूवमेंट जंगल में ही है। बाघ कौनसा है अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
- विष्णु गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खण्डार, रणथम्भौर बाघ परियोजना।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग