22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
2 min read
Google source verification
भाजपा की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सवाईमाधोपुर.ब्रह्मपुरी मोहल्ला बड़ के बालाजी परिसर में आयोजित भाजपा शहर मण्डल कार्य समिति की बैठक में संबोधित करते वक्ता।

सवाईमाधोपुर. भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को सूरवाल में मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना की अध्यक्षता में हुई।
महामंत्री गिर्राज गुर्जर व पृथ्वीराज मीना ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक राजनीतिक प्रस्ताव, सशक्त मंडल अभियान की समीक्षा, कार्यकारिणी विस्तार चर्चा, निधि समर्पण अभियान व जन जनसमस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन प्रदर्शन करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। जिला प्रतिनिधि व पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने प्रस्ताव सत्र को संबोधित कर अनुमोदन किया। इस दौरान राजनैतिक और स्थानीय समस्याओं पर आधारित प्रस्ताव रखे व पारित किए गए। प्रस्ताव में केन्द्र सरकार के कार्यकाल में किए गए निर्णय की जानकारी दी। वहीं कोरोना काल के दौरान किए गए कामों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर सतत संपर्क शुरू करें। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों का मुखर होकर विरोध करने,जरुरत पड़े तो सड़कों पर उतरने का भी निर्णय किया। अशोक राज मीना ने समापन सत्र को सम्बोधित कर पार्टी की रीति-नीति को गांव-गांव के जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा महामंत्री बनवारी मीन, रामकल्याण मीना, मुकेश मीना, प्रेमराज मीन, रामभजन जाट, पृथ्वीसिंह मीन, नवनीत जैन, चौथमल सैनी, प्रणव गौतम आदि मौजूद थे।
समर्पण निधि संग्रहण अभियान की दी जानकारी
भाजपा शहर मण्डल कार्य समिति की बैठक रविवार को ब्रह्मपुरी मोहल्ला बड़ के बालाजी परिसर में हुई। मुख्य अतिथि व वक्ता निर्मल दुबे थे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने की। मण्डल महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि सभी अतिथियों ने भारतमाता, दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल जैन ने मण्डल कार्यसमिति एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र ने बूथ समितियों को सत्यापन व समर्पण निधि संग्रहण अभियान पर जानकारी दी। मण्डल प्रवासी जम्बू कुमार जैन, अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने मण्डल के कार्यो एवं चल रहे अभियानों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बूथ समिति सत्यापन के लिए लगाए दो-दो दो बूथो पर प्रभारियों ने बूथ सत्यापन कार्यक्रम की गतिविधियां बताई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, महामंत्री रामकिशोर सैनी, उपाध्यक्ष चन्दन सिंह नरुका, हनुमान माली, रमेशचन्द जैन, मंत्री प्रेम पाराशर, पप्पू लाल, रामअवतार गौतम, आयूब खान, प्रकाश जैन, देवी शंकर गुर्जर, शंकर साहू, बाबूलाल महावर, गिरधारी लाल, जयसिंह राजावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग