1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द खत्म हो जाएगी तारों की चमक, ब्लैकहोल को लेकर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

New Black Hole Found : 120 साल से इस सिलसिले में हो रही है रिसर्च ब्लैकहोल से निकल रही हैं जहरीले गैसें, हो सकता है नुकसान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 3 Jan 2020, 10:31 AM IST

New Black Hole Found

New Black Hole Found

नई दिल्ली। ब्लैकहोल (black hole) को लेकर वैज्ञानिक कई चौंकाने वाले खुलासे करते रहे हैं। इस सिलसिले में एक नई बात सामने आई है। शोधकर्ताओं का दावा है कि जल्द ही तारों की चमक खत्म हो जाएगी और पूरी आकाशगंगा (galaxy) अंधेरे के गर्त में खो जाएगा। क्योंकि ब्लैकहोल का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है।

खुदाई के दौरान किसान के हाथ लगी सदियों पुरानी मूर्ति, करोड़ों में है कीमत

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने के अनुसार एक नया ब्लैकहोल मिला है, जो ब्रह्मांड (universe) में एक विशालकाय खगोल पिंड है। यह इतना विशाल है कि ये दूसरे खगोल पिंड को निगलने की क्षमता रखता है। ब्लैकहोल से निकल रही ऊर्जा का ज़्यादातर हिस्सा पराबैंगनी किरणों से निकलने वाला है। साथ ही साथ इसमें एक्स-रे किरणें भी मौजूद रहती हैं।

वैज्ञानिकों ने चिंता जताई कि अगर ये ब्लैकहोल पृथ्वी के पास आकाशगंगा के नज़दीक आ जाए तो धरती पर मौजूद जीवन खत्म हो जाएगा। इससे निकले वाली जहरीले गैस जीवन को तबाह कर सकती है। इस सिलसिले में पिछले 120 साल से भी ज़्यादा समय पहले से हो रहे रिसर्च के मुताबिक ब्लैकहोल का आकार हर 10 साल में 1 प्रतिशत के हिसाब से बड़ा होता है। मगर नए ब्लैकहोल की क्षमता इससे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। जिससे तारों की चमक खत्म हो सकती है। ये आकार में इतना बड़ा हो सकता है कि इसमें पूरी आकाशगंगा (galaxy) समा सकती है।