22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रिटेन में उल्का पिंडों की अद्भुत बरसात

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड भी इस अद्भुत नजारे के गवाह बने।

2 min read
Google source verification
meteorite rainfall

meteorite

लंदन। ब्रिटेन के कई हिस्सों में शनिवार को उल्का पिंडों की बरसात हुई। बीबीसी के मुताबिक, ब्रिटेन में शनिवार रात को इस तरह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस खगोलीय घटना को दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखा गया है। इस अद्भुत नजारे को देखने वालों ने सोशल मीडिया पर इसका अनुभव साझा किया। उल्कापात का यह अद्भुत नजारा हर साल जुलाई और अगस्त में देखने को मिलता है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड भी इस अद्भुत नजारे के गवाह बने। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह उल्कापात शानदार रहा। लेखक रॉबर्ट मैक्फारलेन ने कहा, मैंने इस तरह का अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा।

वॉट्सएप पर प्रोफाइल पिक की प्राइवेसी
वॉट्सएप पर अपनी डीपी यानी डिस्प्ले पिक्चर की प्राइवेसी के प्रति चिंतित रहते हैं। यदि आप वॉट्सएप की डिफॉल्ट सेटिंग का ही इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी प्रोफाइल पिक्चर यानी डीपी को कोई भी व्यक्ति देख सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास आपके फोन नंबर हैं, तो वह अपने वॉट्सएप से आपको जोड़े बिना ही आपकी डीपी यानी प्रोफाइल पिक देख सकता है। जो लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं, उन्हें वॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स पर ध्यान देना चाहिए।
डीपी सिर्फ उनके लिए, जिन्हें
आप दिखाना चाहते हैं
1. इसके लिए आप सबसे पहले वॉट्सएप के मैन्यू टैब में जाइए।
2. यहां से आप Settings का विकल्प चुनिए।
3. इसके बाद आप Account विकल्प पर टैप करें।
4. यहां आपको Privacy का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें।
5. यहां आपको Last Seen और Profile Photo दिखेंगे।
6. Profile Photo पर टैप करें और चुन लीजिए कि आप अपना डीपी किसे दिखाना चाहते हैं और किसे नहीं।


ऐसे नहीं दिखेगा किसी व्यक्ति विशेष को आपका प्रोफाइल फोटो कई बार जरूरत होती है कि आप किसी व्यक्ति विशेष को अपना बदला हुआ डीपी नहीं दिखाना चाहते। इसके लिए आप प्राइवेसी सेटिंग्स में प्रोफाइल पिक के लिए अपने कॉन्टेक्ट्स का विकल्प चुनें। इसके बाद आप जिसे भी प्रोफाइल पिक नहीं दिखाना चाहते, उसका नंबर अपनी फोनबुक से डिलीट कर दें। उसे आपका प्रोफाइल पिक नहीं दिखेगा।