1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा घटाने में सहायक होती है कॉफी, अध्ययन में हुआ नया खुलासा

जापान के कनाजावा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के की नए तत्व की खोज कैंसर की वृद्धि को रोक सकने में कारगर प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं पर प्रयोगशाला में हुआ अध्ययन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 19 Mar 2019, 9:21 AM IST

Elements of coffee help in reducing the risk of prostate cancer

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा घटाने में सहायक होती है कॉफी, अध्ययन में हुआ नया खुलासा

नई दिल्ली। सुबह का बेहतरीन पेय होने के साथ ही कॉफी प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे दवा-प्रतिरोधी कैंसर के इलाज का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। जापान के कनाजावा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहविओल एसिटेट व कैफेस्टोल तत्वों की पहचान की है, जो प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि को रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके लिए डरावना सपना न बन जाए घरेलू वाई-फाई, हैकर्स टीम को लेकर जारी हुआ है अलर्ट

ये दोनों तत्व हाइड्रोकॉर्बन यौगिक हैं, जो प्राकृतिक रूप से अरेबिका कॉफी में पाए जाते हैं। इसके पायलट अध्ययन से पता चलता है कि कहविओल एसिटेट व कैफेस्टोल कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकते हैं, जो आम कैंसर रोधी दवाओं जैसे कबाजिटेक्सेल का प्रतिरोधी है।

यह भी पढ़ें- लाइलाज बीमारी सफेद दाग को लेकर वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, हफ्तों में दूर हो जाएगी दिक्कत

शोध के प्रमुख लेखक हिरोकी इवामोटो ने कहा, "हमने पाया कि कहविओल एसिटेट व कैफेस्टोल ने चूहों में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोक दी, लेकिन इसका संयोजन एक साथ ज्यादा प्रभावी होगा।" इस शोध के लिए दल ने कॉफी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले छह तत्वों का परीक्षण किया। इस शोध को यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी कांग्रेस में बार्सिलोना में प्रस्तुत किया गया। शोध के तहत मानव की प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं पर प्रयोगशाला में अध्ययन किया गया।

यह भी पढ़ें- किसी काम के नहीं होते हैं ज्यादातर एंटीवायरस, 250 में सिर्फ 80 हुए हैं पास