वैज्ञानिकों के मुताबिक, आटे में पनपने वाले छह पैर वाले कीड़ों को भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन वैज्ञानिकों ने ने स्पेसएक्स के एलन मस्क के दस्तावेजों को ध्यान में रखते हुए ये शोध किया है। इन दस्तावेजों के मुताबिक, इंसान की ऐसी बस्ती बसाई जा सकती है जिसमें 10 लाख लोग रह सकते हैं। सिर्फ एलन मस्क की कंपनी ही मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने की होड़ में हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं जो इसमें निवेश कर रहे हैं और आने वाले समय में मंगल ग्रह पर मानव सभ्यता को विकसित करना चाहती हैं। मंगल ग्रह पर सूरज की किरणें सही तरीके से नहीं पड़ती हैं जिसकी वजह से यहां सब्ज़ियां उगाना थोड़ा मुश्किल होगा। ऐसे में शोधकर्ताओं ने रास्ता निकाला कि मीट और डेयरी की तीजों को लैब में बनाकर मंगल पर सर्वाइव किया जा सकता है।