1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से इसरो के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को लगा झटका, इस साल मानवरहित गगनयान नहीं भर पाएगा उड़ान

Gaganyaan Mission Postponed : कोरोना की वजह से गगनयान मिशन को किया गया रद्द इंसानों को भेजने से पहले दो मानवरहित यान को परीक्षण के लिए भेज रहा था इसरो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 11 Jun 2020, 2:50 PM IST

gaganyaan1.jpg

Gaganyaan Mission Postponed

नई दिल्ली। कोरोना (COVID-19) की मार ने जहां अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। वहीं इससे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स भी टल गए हैं। इससे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो को भी तगड़ा झटका लगा है। भारत की महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना (Gaganyaan Mission) को इस साल के लिए रद्द कर दिया गया है। मानवरहित (Unmanned) उड़ान भरने वाला ये यान अब साल 2021 में उड़ान भर पाएगा। इस बात की जानकारी इसरो के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने दी।

29 फीसद बढ़ी एशियाई शेरों की आबादी, पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इसरो ने कोविड -19 के कारण अपनी योजनाओं को फिर से जारी किया है। इसरो (ISRO) के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया कि कोविड -19 के कारण इस वर्ष मानव रहित उड़ान संभव नहीं हो सकती है। इसके अलावा भी लगभग पांच से छह मिशनों की योजना भी स्थगित कर दी गई है। वैसे इन मिशनों का विवरण बाद में सार्वजनिक किया जाएगा।

गगनयान मिशन के लिए इसरो ने काफी तैयारियां की थी। जिसके तहत मानव उड़ान से पहले दो मानव रहित उड़ानें आयोजित होनी थी। जिससे इंसानों को भेजे जाने से पहले अंतरिक्ष में मौजूद सभी प्रणालियों का जायजा लिया जा सके, लेकिन पहली मानवरहित उड़ान के स्थगित होने से ये काम अटक गया है। इसलिए इसरो को अगले साल दो मानवरहित मिशन शुरू करने होंगे। सिवान ने बताया, “हमारी योजना मानवरहित उड़ानों में ह्मनॉइड ले जाना है। हमें यह तय करना होगा कि आने वाले महीनों में क्या होता है। यदि कोविड प्रभाव आगे भी जारी रहता है, तो हमें अपनी कुछ योजनाओं को फिर से आगे बढ़ाना पड़ सकता है”।