1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! ये है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, छूआ तो मौत होना तय

लंदन में पाया जाता है ये खतरनाक पौधा बेहद आकर्षक होने की वजह से लोग इस पौधे की तरफ खींचे चले जाते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 28 Jan 2020, 10:18 AM IST

killer tree is world most dangerous plant

killer tree is world most dangerous plant

नई दिल्ली: लोगों को अपने घर की छतों, गार्डन या अन्य जगहों पर पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। ये बात भी सच है कि पेड़-पौधे लगाना हमारे पर्यावरण ( Environment ) के लिए बेहद लाभदायक है, जिसका फायदा मानव को भी मिलता है। पेड़ कई जरूरतों जैसे ऑक्सीजन, लकड़ियां आदि को भी पूरा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पौधा ( Tree ) ऐसा है, जिसे लगाना तो बहुत दूर की बात अगर इसे इंसान छू ले तो ये इंसान की जान ले सकता है। शायद नहीं, तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सावधान! चमकदार सब्जियों से हो सकता है 'कैंसर', जानिए कैसे बच सकते हैं इस बड़े खतरे से

दरअसल, जिस पौधे के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसका नाम है 'होगवीजा या किलर ट्री'। इसका वैज्ञानिक नाम है हेरकिलम मेंडागेजिएनम है। ये पौधा ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के किनारे पाए जाते हैं। ये पौधा बेहद खतरनाक होता है और इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 14 फीट तक होती है। ये पौधा कितना खतरनाक होता है, ये बात ऐसे समझी जा सकती है कि अगर कोई इस पौधे को छू ले तो उसके हाथों पर फफोले पड़ जाते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस पौधे को छूने के 48 घंटों के अंदर ये अपना खतरनाक असर दिखाता है। इस पौधे को छूने से मौत तक हो सकती है।

ये पौधा देखने में बेहद आकर्षक होता है, लेकिन इसके अंदर सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नाम का रसायन होता है जो कि बेहद खतरनाक होता है। इस पौधे को देखकर लोग इसकी तरफ खींचे चले जाते हैं। वैज्ञानिकों मानते हैं कि ये पौधा सांप से भी कई ज्यादा जहरीला होता है। अगर गलती से भी आपने इस पेड़ को छू या स्पर्श भी कर लिया, तो महज कुछ घंटों में ही आपको ऐसा महसूस होगा कि आपकी पूरी त्वचा जल रही है। साथ ही डॉक्टर मानते हैं कि ये पौधा इतना खतरनाक होता है कि अगर इसको छू ले तो इससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है। सबसे खास बात ये कि इस पौधे से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए अब तक कोई सटकी दवाई नहीं बनी है।