4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षुद्रग्रह जा रहा NASA का अंतरिक्ष यान पृथ्वी के पास से गुजरा

ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स अंतरिक्ष यान वर्तमान में सात वर्ष की यात्रा पर है, जो अध्ययन के साथ, बेनू का नमूना लेकर धरती पर लौटेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 23 Sep 2017, 7:11 PM IST

NASA Space Ship

NASA Space Ship

वॉशिंगटन। क्षुद्रग्रह का नमूना भेजने वाला नासा का अंतरिक्षयान शुक्रवार को बेनू नामक क्षुद्रग्रह के लिए जाते समय पृथ्वी के पास से होकर गुजरा। यह अगले अगस्त में क्षुद्रग्रह पर पहुंचेगा। नासा ने कहा कि ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स (ओरिजिन्स, स्पेक्ट्रल इंटरप्रिटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन, एंड सिक्युरिटी- रीगोलिथ एक्सप्लोरर) अंतरिक्ष यान शुक्रवार को पूर्वी समयानुसार अपराह्न 12.52 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.22 बजे) अंटार्कटिका के 17,237 किलोमीटर के दायरे में आया और उसके तत्काल बाद प्रशांत महासागर के ऊपर उत्तर दिशा की ओर मुड़ गया।

मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में नासा के गोदार्ड अंतरिक्ष उड़ान केंद्र में इस अंतरिक्ष यान के परियोजना प्रबंधक रिच बन्र्स ने कहा, क्षुद्रग्रह बेनू से हमारी मुलाकात के रास्ते में इस अंतरिक्ष यान का पृथ्वी के पास आना एक मौलिक घटना है।

ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स अंतरिक्ष यान वर्तमान में सात वर्ष की यात्रा पर है, जो अध्ययन के साथ, बेनू का नमूना लेकर धरती पर लौटेगा। इस आदिम क्षुद्रग्रह के नमूने से वैज्ञानिकों को 4.5 अरब से अधिक साल पहले हमारे सौर मंडल के गठन को समझने में मदद मिलेगी।

इस अंतरिक्ष यान को आठ सितंबर, 2016 को एटलस वी 411 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। हालांकि रॉकेट ने अंतरिक्ष यान को बेनू की ओर बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी गति प्रदान कर दी थी, लेकिन ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स को अपनी कक्षा बदलने के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से अतिरिक्त प्रोत्साहन की जरूरत थी।

नासा की वेबसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने देखा सूर्यग्रहण
वॉशिंगटन। नासा के अधिकारियों ने दावा किया है कि साल के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण को नासा की बेवसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखा है। अमरीकी स्पेस एजेंसी के मुताबिक, 21 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण पड़ा, जिसके लिए नासा ने ऑनलाइन सूर्यग्रहण देखने की सुविधा नासा की बेवसाइट पर दी थी।

माना जा रहा है कि इंटरनेट की दुनिया में ऑनलाइन सूर्यग्रहण जैसा कोई इवेंट पहले नहीं हुआ है, जहां इतने सारे लोग एक मौके पर एकजुट हुए हों। नासा के मुताबिक, 4 करोड़ लोगों ने नासा की ब्रॉडकास्टिंग बेवसाइट पर सूर्यग्रहण देखा है, साथ ही अन्य प्लेटफार्म पर भी। फेसबुक पर 2.70 करोड़ लोगों ने सूर्यग्रहण से पहले और बाद में लाइव देखा है। साथ ही 1.21 क रोड़ लोग नासा की बेवसाइट पर दर्ज किए गए। अमरीका में अगला सूर्यग्रहण वर्ष 2024 में पड़ेगा।