1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतंरिक्ष में बैठकर देख सकेंगे टीवी, जल्द बनेगा ‘स्पेस होम’

Space Home : एक्जियम स्पेस कंपनी के साथ नासा ने किया करार घर के अंदर पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 1 Feb 2020, 1:15 PM IST

home.jpg

Space Home

नई दिल्ली। खुद के घर का सपना तो हर कोई देखता है। ऐसे में अगर आपको अंतरिक्ष में रहने का मौका मिले तो कैसा होगा। दरअसल आपका ये ख्वाब जल्द ही पूरा हो सकता है। नासा ने एक्जियम स्पेस नामक स्टार्टअप कंपनी के साथ मिलकर 'स्पेस होम' (space home) तैयार करने का फैसला किया है। इसकी खासियत होगी कि आप अंतरिक्ष में अपने घर में बैठकर एलईडी टीवी भी देख सकेंगे।

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

नासा (NASA) अपने इस प्रोजेक्ट को 2024 तक पूरा कर सकती है। स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नासा इसका व्यवसायिक इस्तेमाल भी करेगी। एक्जियम स्पेस ने स्पेस होम के मॉड्यूल की फोटो भी रिलीज की है। नासा के मुताबिक एक्जियम सिगमेंट में तीन मॉड्यूल्स होंगे। जिनमें पहला नोड मॉड्यूल दूसरा रिसर्च एंड मैन्यूफैक्चरिंग फैकल्टी और तीसरा लार्ज- विंडो अर्थ ऑब्जर्वेटरी के साथ क्रू हैबिटैट यूनिट शामिल हैं। 'स्पेस होम' अंतरिक्ष के लिए अब तक का सबसे बड़ा निर्माण है।

स्पेस होम अंदर से काफी लग्जरी होगा। इसमें गद्देदार दीवारें होंगी। साथ ही यहां वाई-फाई एलईडीज, मिरर और ग्लास विंडो की भी सुविधा मिलेगी। होम को जीरो ग्रेविटी पर रोकने के लिए अलग-अलग जगहों पर रेलिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। घर में ग्लास विंडो (glass window) भी लगाए जाएंगे। जिससे पर्यटक पृथ्वी को 360 डिग्री पर घूमता देख सकेंगे।