1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर, वजह हैरान कर डालेगी

प्रेग्नेंट औरतों को भी ज्यादा मच्छर काटते हैं। प्रेग्नेंट औरतों की सांस में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा 21% अधिक होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineeta Vashisth

•

Updated: 20 Jul 2018, 4:04 PM IST

bite

इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर, वजह हैरान कर डालेगी

नई दिल्ली: अगर आप सोचते हैं कि मच्छर सबसे ज्यादा आपको ही अपना शिकार बनाते हैं तो जरा अपना ब्लड ग्रुप चैक कराइए। क्योंकि विज्ञान कहता है कि मच्छर एक खास ब्लड ग्रुप वाले लोंगो को ही सबसे ज्यादा काटते हैं। जी हां वैज्ञानिकों का कहना है कि ओ ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं।

ये वजह है मच्छरों के काटने के पीछे-

आपने इससे पहले लोगों से सुना होगा कि जिनका खून मीठा होता है उनको सबसे ज्यादा मच्छर काटते है। लेकिन इस कही सुनी बात से ज्यादा सच्चाई इस बात में है कि मच्छर ओ ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा काटते हैं। दरअसल ओ ग्रुप वालों के शरीर में स्थित खून में कुछ खास तरह के तरल पाए जाते हैं जिसके चलते मच्छर उन्हें ज्यादा काटते हैं। दूसरी तरह ए ब्लड ग्रुप वालों को सबसे कम मच्छर काटते हैं क्योंकि इनके खून में उस तरल की मात्रा सबसे कम होती है।

प्रेग्नेंट औरतों को भी ज्यादा काटते हैं मच्छर-
शोध में पाया गया है कि प्रेग्नेंट औरतों को भी ज्यादा मच्छर काटते हैं। प्रेग्नेंट औरतों की सांस में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा 21% अधिक होती है और इस कारण उनके शरीर का तापमान अधिक होता है | ऐसी स्थित में में मच्छर उन्हें ज्यादा काटते हैं।

देखने में आया है कि गहरे रंग के कपड़े पहनने वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इसी सिलसिले में यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ्लोरिडा का शोध कहता है कि गहरे कपड़ों का रंग भी मच्छरों के कम व ज्यादा काटने का कारण हैं क्योकि मच्छरों में देखने की क्षमता होती है | यही कारण हैं कि लाल, काले व नीला रंग जैसे रंगों के कपड़ों को पहनने वाले लोगों को 20 से 25% ज्यादा मच्छर काटते हैं। दरअसल ये गहरे रंग सूर्य की गर्मी अवशोषित करते हैं इसलिए मच्छर इन रंगों के प्रति ज्यादा तेजी आकर्षित होते है |