29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PhonePe से मोबाइल रिचार्ज करना हुआ महंगा, अब देना होगा इतना ट्रांजैक्शन चार्ज

अब PhonePe से मोबाइल रिचार्ज करना महंगा हो जाएगा। दरअसल, कंपनी ने पेमेंट के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलने की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 23 Oct 2021, 10:47 PM IST

phonepe will take processing fee on upi payments, know all about

phonepe will take processing fee on upi payments, know all about

नई दिल्ली। मौजूदा दौर में मोबाइल रिचार्ज या लेनदेन के लिए लोग PhonePe जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप का सहारा लेते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान और सुरक्षित है। वहीं सबसे खास बात यह है कि इसके लिए हमें अलग से कोई सर्विस चार्ज भी नहीं देना पड़ता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब PhonePe मोबाइल रिचार्ज या फिर किसी भी लेनदेन के लिए पेमेंट ऐप ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलेगा।

जेब पर बढ़ेगा इतना बोझ
दरअसल, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe ने इस संबंध में जानाकारी दी है। बताया गया कि अब ऐप पर हर ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स से प्रोसेसिंग फीस वसूली जाएगी। वहीं बिना ट्रांजेक्शन चार्ज के आप ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मतलब साफ है कि अब किसी भी लेन देने के लिए ऐप का इस्तेमाल करने पर आपकी जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा।

50 रुपए से अधिक के रिचार्ज पर प्रोसेसिंग चार्ज
कंपनी का कहना है कि अब 50 रुपये से ज्यादा से कीमत वाले UPI-आधारित ट्रांजेक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस वसूली जाएगी। बताया गया कि 50 रुपए से ज्यादा के कीमत वाले मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रति लेनदेन 1 से 2 रुपए की रेंज में चार्ज फीस वसूलेगी। वहीं अगर आप 50 रुपये तक खर्च नहीं करते हैं, तो आपसे डिजिटल ऐप द्वारा कोई राशि नहीं ली जाएगी।

कंपनी के मुताबिक रिचार्ज के अलावा अन्य भुगतान ऐप्स की तरह, PhonePe भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए पेमेंट के लिए प्रोसेसिंग फीस लेना शुरू कर देगा। बता दें कि Paytm और Google Pay के साथ-साथ PhonePe भी भारत में सबसे लोकप्रिय पेमेंट ऐप में से एक है। जानकारी के मुताबिक, इसने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन दर्ज किए हैं, जिसमें ऐप सेगमेंट में 40% से ज्यादा हिस्सेदारी है। खास बात यह है कि PhonePe पहला पेमेंट ऐप है, जिसने UPI-आधारित ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज लेना शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: आज और कल काम नहीं करेगी इनकम टैक्स की वेबसाइट

PhonePe का कहना है कि मोबाइल रिचार्ज को लेकर हम बहुत स्मॉल स्केल पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। PhonePe ने यह भी कहा कि हम प्रोसेसिंग शुल्क लेने वाले एकमात्र कंपनी या भुगतान प्लेटफ़ॉर्म नहीं हैं। बिल भुगतान पर एक छोटा सा शुल्क लेना अब एक स्टैंडर्ड इंडस्ट्री प्रैक्टिस है और अन्य बिलर वेबसाइटों और भुगतान प्लेटफार्मों द्वारा भी किया जाता है।