31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आने वाले समय में रोबोट हुबहु कुदरत की नकल कर इंसानों का काम करेगें आसान .

भविष्य में रोबोट करेगें इंसान का का आसान रोबोट और ड्रोन प्रकृति की तरह ही करेगें नकल साइंस रोबोटिक्स पत्रिका में प्रकाशित है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 30 Mar 2019, 5:59 PM IST

robot

आने वाले समय में रोबोट हुबहु कुदरत की नकल कर इंसानों का काम करेगें आसान .

नई दिल्ली : रोबोट और ड्रोन प्रकृति की तरह ही नकल उतार भविष्य के शहरों को बसाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकों बता दें कि ऐसा वैज्ञानिकों द्वारा अध्ययन में दावा किया गया है कि रोबोट के इस्तेमाल से भविष्य में काम को जल्दी पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही निर्माण के कार्यों की निगरानी भी की जा सकेगी। इससे मानवीय जोखिम भी कम हो जाएगा।

इन पौधे से अबतक विज्ञान भी है हैरान एेसे कुदरत के करिश्मे को नहीं सुलझा पायें वैज्ञानिक

बताया जा रहा है कि रोबोट को इस तरह से बनाया जाएगा जिसमें उनमें सारा डाटा इकठ्ठा हो। जिसके जरिए काम में सुधार भी लाया जा सकेगा। ब्रिटेनBritain के इंपीरियल कॉलेज लंदन के मिर्को कोवाक ने कहा, भविष्य के शहरों का निर्माण और रख-रखाव जमीन पर काम करने वाले व हवा में उड़ सकने वाले रोबोटों के जरिए संभव होगा। जो इमारतों के शहरी पारिस्थितिक तंत्र एवं अवसंरचना के निर्माण, आकलन एवं मरम्मत के लिए साथ काम करेंगे।

वहीं कोवाक ने एक बयान में कहा, प्रकृति nature से ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं कि इस तरह का सामूहिक निर्माण संभव है और इनमें से कुछ विचारों को सहयोग करने वाले ड्रोन बनाने और उनको संचालित करने के लिए लागू कर हम इस सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

दिल्ली के डॉक्टरों ने 6 महीने के केन्याई बच्चे को दिया नया जीवन

टीम ने प्रकृति से ऐसे उदाहरण लिए जहां जीवों के समूह अपने घरौंदे बनाने में साथ काम करने के लिए अलग -अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अनुसंधानकर्ता इस तालमेल के तरीकों का विश्लेषण कर अल्गोरिद्म तैयार कर सकते हैं। जिससे रोबोट एवं ड्रोन के समूह,निर्माण कार्य के दौरान एक साथ काम कर सकेगें। यह अध्ययन ‘साइंस रोबोटिक्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।