
वैज्ञानिकों ने बनाया ह्यूमन बर्ड की तरह फुर्तीला रोबोट ड्रोन, जानें खासियतें
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने ह्यूमन बर्ड की तरह फुर्तीला रोबोट ( robot ) ड्रोन ( drawn ) तैयार किया है। ह्यूमन बर्ड की तरह तेज ये ड्रोन मुश्किल जगह पर भी उड़ान भर सकता है। इतना ही नहीं, संकरी जगहों में आसानी से घुसने में भी सक्षम है क्योंकि इसमें एक ही मोटर लगी है।
बता दें हाइब्रिड एफएसटीएआर (फ्लाइंग स्प्रावल-टूंड ऑटोनोमस रोबोट) को इजराइल की बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी (बीजीयू) के शोधकर्ताओं ने विकसित ( devlop ) किया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार-यह ड्रोन 55 डिग्री होने बावजूद उड़ सकता है। किसी भी स्थिति-परिस्थिति में अपनी गति खुद निर्धारित करता है। रास्ते की बाधाओं को भी आसानी से पार कर सकता है। बीजीयू के वरिष्ठ लेक्चरर डेविड जारूक के अनुसार- इस रोबोट को बनाने का उद्देश्य यह था कि यह अलग-अलग एप्लीकेशन में काम कर सकता है। यह स्प्रावलिंग रोबोट का छोटा वर्जन है।
दरअसल, यह ड्रोन उड़ने के साथ-साथ जमीन पर 2.6 मीटर प्रति सेकंड की गति से दौड़ सकता है। ऊर्जा की खपत कम हो, इसके लिए मोटर एफटीएआर लगाई गई है। इसमें इस्तेमाल होने वाली एप्लीकेशन भी लंबे समय तक चलती हैं। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रयोग के लिए भी यह सबसे मुफीद साबित हो सकता है। अन्य ड्रोनों के मुकाबले यह सामान की जल्दी और सुरक्षित डिलीवरी करेगा। साथ ही इसका प्रयोग खोज और बचाव अभियानों में भी किया जा सकता है, क्योंकि यह ड्रोन हर जटिल परिस्थिति के मुताबिक खुद को ढाल लेता है, जबकि साधारण ड्रोन ऐसा नहीं कर पाते।
Published on:
22 May 2019, 11:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.