1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशगंगा में दिखा अजूबा, ध्वनि की आवाज से भी तेज गति से भागती नजर आई ये चीज

S5-HVS1 Speeding Star : ब्लैक hole से निकलकर आती दिखाई दी ये चीज वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एक युवा तारा है जिसका नाम S5-HVS1 है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 15 Nov 2019, 11:44 AM IST

speeding star in galaxy

नई दिल्ली। हमारे अंतरिक्ष ( Galaxy ) में कई ऐसी चीजें हैं जो बहुत रहस्यमयी हैं, जिनकी गुत्थी सुलझाना बहुत ही पेंचीदा है। ऐसे में वैज्ञानिकों को आकाशगंगा में एक अजूबा दिखा है, जो पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी गति इतनी तेज है कि ध्वनि की रफ्तार भी इसके सामने कम है। ये अनोखी चीज ग्रूस नक्षत्र में मिली है।

पृथ्वी की ओर पांच गुणा तेज रफ्तार से बढ़ रही है ये अनोखी चीज, वैज्ञानिक हैरान

कार्नेगी यूनिवर्सिटी के सर्गेई कोपोसोव ने इस वस्तु की खोज की है। यह वस्तु ग्रूस नक्षत्र में मिली है। ग्रूस नक्षत्र को क्रेन नक्षत्र भी कहते हैं। कार्नेगी ऑब्जरवेटरी के वैज्ञानिक टिंग ली ने बताया कि यह वस्तु हमारी आकाशगंगा में मौजूद ब्लैक hole सैगिटैरियस-ए से निकला है। इस ब्लैक hole का आकार सूर्य से 40 लाख गुना ज्यादा है।

अंतरिक्ष में यह वस्तु ध्वनि की गति से भी पांच गुना ज्यादा रफ्तार से भाग रही है। यह एक तारा है। इसका नाम S5-HVS1 है। यह एक ए-टाइप तारा है। इसका तापमान 7204 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9982 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जबकि सूर्य का तापमान 5504 डिग्री सेल्सियस है। यह पृथ्वी से करीब 29 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। इसकी गति आमतौर पर अंतरिक्ष में उड़ने वाली चीजों से दस गुना ज्यादा है।