1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगे टेस्ट से नहीं इस डिवाइस से घर बैठे महज 7 मिनट में लगाएं कैंसर का पता

cancer detect device : कैंसर की जांच के लिए बनाए गए डिवाइस में लगाया गया है इलेक्ट्रॉनिक नोज सांसों की महक से लगेगा कैंसर का पता, इसे कंप्यूटर पर जांचा जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 8 Jul 2019, 1:07 PM IST

breath test

महंगे टेस्ट से नहीं इस डिवाइस से घर बैठे महज 7 मिनट में लगाएं कैंसर का पता

नई दिल्ली। बदलते लाइफस्टायल के चलते लोगों में कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। मगर ये एक ऐसी बीमारी है जो शुरुआती स्टेज में जल्दी पकड़ में नहीं आती है। इसका पता लगाने के लिए महंगे टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टरों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जिससे आप घर बैठै महज सात मिनट में ही बीमारी का पता लगा सकते हैं।

इस डिवाइस को ब्रिटेन में तैयार किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक नोज का इस्तेमाल किया गया है। जो एक तरह से सूंघने का काम करेगा। इसे अपने मुंह में लगाते ही ये आपकी सांसों की महक से कैंसर का पता लगा लेगा। इस डिवाइस में एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये कैंसर होने पर सांसों में बनने वाले वोलेटाइल आर्गेनिक कम्पाउड नामक केमिकल को डिटेक्ट कर लेता है। इसी के जरिए शुरुआत में कैंसर का पता चल जाता है।

ये टेस्ट मुख्य तौर पर लंग्स कैंसर की पहचान के लिए है। इसमें डिवाइस को मुंह में करीब सात मिनट तक के लिए लगाए रखना होगा। अब इस डिवाइस को कम्यूटर से जोड़ा जाएगा। जिसमें आपके सांसों में जनरेट होने वाले केमिकल की जांच की जाएगी। जो कैंसर का पता लगाएगी।

आंखों में इंफेक्शन से लेकर पेट की दिक्कतों का रामबाण उपाय है गेंदे का फूल, इन 10 तरीकों से करें इस्तेमाल

अभी इस डिवाइस का यूएस के एनएच हॉस्पिटल में ट्रायल किया गया है। जिसमें लगभग 100 लोगों को शामिल किया गया था। एनकॉन मेडिकल के अनुसार इस डिवाइस की सफलता के आधार पर इसे अगले दो सालों में किट के तौर पर मार्केट में उतार जाएगा।