आपको बता दें की डेसमंड कॉलेज की एक छात्रा 15 वर्षीय एमिली डफी डबलिन में परोपकारार्थ धन एकत्र करने का काम कर रही थीं, जिसका उद्देश्य बेघर लोगों की सहायता करना था। परोपकार कार्य के दौरान वह बेघर लोगों को पेश आने वाली समस्याओं को समझ गईं। उनकी दुर्दशा से प्रभावित होकर उन्होंने स्लीपिंग बैग डिजाइन किया ताकि सर्दी नहीं लगे, ये बैग अग्निरोधी भी हैं। उन्होंने स्लीपिंग बैग को 'डफी बैग' नाम दिया। बैग परावर्तक पदार्थ से बनाया गया है और इसमें चेन के बजाय वेल्क्रो पट्टियाँ लगी हैं जो इसे उपियोग करने के लिए बैग में अंदर जाने और बाहर निकलने के लिहाज से अधिक आरामदेय बनाते हैं। और ठंड से लोगों को बचाते है।