7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला यात्री को आईएसएस पर 11 महीने क्यों रखना चाहती है नासा

अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच 2020 तक रहेंगी आईएसएस पर लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली अकेली महिला का बना लेंगी रिकॉर्ड
less than 1 minute read
Google source verification
why NASA wants to keep female traveler for 11 months on ISS

महिला यात्री को आईएसएस पर 11 महीने क्यों रखना चाहती है नासा

नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रुके हुए फरवरी 2020 में 11 महीने हो जाएंगे और इसके साथ ही वे आईएसएस में सबसे लंबे समय तक रहने वाली अकेली महिला का रिकॉर्ड बना लेंगी। International Space Station आईएसएस ( iss ) में उन्हें इतने लंबे समय तक रखने के पीछे नासा ( nasa ) की चंद्रमा और मंगल पर मानव मिशन की तैयारी है।

सूर्य के नजदीक होने के बाद भी आखिर कैसे बचा हुआ है बुध, जवाब खोजने के लिए ये प्लान बना रहे वैज्ञानिक

किसी को छूने पर क्यों लगते हैं करंट के झटके,जानें वैज्ञानिक कारण

नासा ने कहा कि कोच का मिशन शोधकर्ताओं को अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने पर एक महिला पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करने में मदद करेगी। उनका निर्धारित मिशन कार्यकाल नासा के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली के 2015-16 के मिशन से कुछ ज्यादा हो जाएगा। केली ने आईएसएस में 340 दिन गुजारे थे।

क्या सचमुच भूत होते हैं? इस पर वैज्ञानिकों ने दिए अपने तर्क

विज्ञान से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी ...जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

यह मिशन इसलिए भी जरूरी था क्योंकि अभी तक के ज्यादातर उपलब्ध आंकड़े पुरुषों के हैं। इस मिशन के बाद शोधकर्ताओं को लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की क्षमताओं को बेहतर समझने और अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

महज एक टेस्ट से लग जाएगा कैंसर का पता, वैज्ञानिकों ने निकाली ऐसी खास तरकीब

पृथ्वी ही नहीं मंगल ग्रह पर भी आते है भूकंप के झटके, वैज्ञानिक भी जानकर हैरान...