सीवरेज योजना का इंदौर से लोकार्पण कार्यक्रम का कस्बा स्थित सीवरेज प्लांट परिसर में सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीधा प्रसारण दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम अनुसार दोपहर दो बजे सभा संयोजन, 2.05 बजे अतिथि स्वागत, 2.10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत, 2.20 बजे मुख्य अतिथि का उदबोधन, 2.30 बजे उदघाटन, 2.40 बजे हितग्राहियों से चर्चा, 2.50 बजे संबल योजना पर चर्चा, 3.00 बजे मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा