सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले पचामा में स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से ब्लास्ट होने की वजह दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है । बताया जा रहा है कि, हादसे में जान गवाने वालों में नेशनल एथलीट बुशरा खान के पिता भी शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही मनासा पुलिस और सीहोर प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल, मामले की पड़ताल शुरु कर दी गई है।