25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा ने जीता महिला फुटबॉल का खिताब

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धार की टीम को 3-2 से हराया
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Bharat pandey

•

Oct 02, 2016

sehore

sehore

सीहोर। प्रथम राज्य स्तरीय कुशभाऊ ठाकरे स्मृति महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में छिंदवाड़ा की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में धार को 3-2 से पराजित कर विजेता का खिताब पहना।प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम को ट्राफी देने के साथ प्रतियोगिता के वेस्ट खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फुटबाल संघ के संरक्षक रमेश सक्सेना ने कहा कि संघर्ष करने ही सफलता मिलती है। समापन समारोह में जिला भाजपा महामंत्री रमाकांत समाधीया, जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी, विद्युत मालेकर, प्रिंस राठौर अतिथियों का स्वागत आनंद उपाध्याय, राम सिंह, ललिता, पवन सोपी, मनोज कन्नोजिया, अरुण राठौर, ऋ षि चतुर्वेदी, मनोज अहिरवार, प्रदीप राठौर, दिलीप खत्री, प्रभात, अक्षय कनेाजिया ने किया।

प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा टीम द्वारा धार को 3-2 से पराजित करने पर विजेता टीम को खिताब देने के साथ ही ट्राफी प्रदान की गई। इसके साथ ही वेस्ट प्लेयर का खिताब निशा बैस छिन्दवाड़ा, वेस्ट गोलकीपर अर्चना छाया सीहोर, वेस्ट डिफेंडर सिमरन होशंगाबाद को दिया गया।