11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनरंग से खोजी जाएंगी नगर प्रतिभाएं

नगर उदय अभियान के दूसरे चरण में वार्डवार आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं, विजेताओं का किया जाएगा सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 28 Dec 2016, 12:12 AM IST

 sehore municipality

sehore municipality

सीहोर। गली-मोहल्लों में दबी प्रतिभाओं को उभारने के लिए अब नगर उदय अभियान का सहारा लिया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में नगर पालिका शहर के 35 वार्डाे में जनरंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में संबंधित वार्ड के कलाप्रेमियों को मौका दिया जाएगा। इन कला प्रेमियों में अलग-अलग विद्याओं के कलाकार शामिल किए जाएगें। इन सभी के बीच शहर स्तर पर मुकाबले भी आयोजित किए जाने की तैयारी नगर पालिका कर रही है।

अभियान का दूसरा चरण तीन से
मुकाबलों के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शहर में नगर उदय अभियान का दूसरा चरण तीन जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसके लिए अभी से तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई है।

तीन दिन में लग गया समस्याओं का अंबार
नगर उदय अभियान के पहले चरण के अंतिम दिन मंगलवार को अभियान दलों द्वारा वार्डवार लोगों से समस्याएं व योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। अंतिम दिन तक एक-एक वार्ड से सैकड़कों की संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं सामने रखी। सामने आई समस्याओं में वृद्धों द्वारा पेंशन समय पर नहीं मिलने की शिकायत,राशन की दुकानों पर पूरे महीने राशन नहीं मिलने की शिकायत,आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सहीं पोषण आहार नहीं दिया जाना,वार्ड में पुलिया,सड़क या नाली निर्माण नहीं होना, बिजली के बिल खपत से अधिक आने की शिकायत कॉमन मिली। इन सभी के निराकरण के लिए दूसरे चरण में योजना पर काम किया जाएगा।

पार्षद के नेतृत्व में तय होगी जिम्मेदारी
नगर उदय अभियान में ही मोहल्ला समितियों का गठन भी किया जा रहा है। इस समिति में वार्ड पार्षद के साथ ही वार्ड के सात नागरिकों को पर्यावरण मित्र, सात को लोक निर्माण मित्र, सात को सफाई व जल मित्र के रूप में भी नियुक्त किया जाएगा। वार्ड पार्षद शहर स्तर पर वार्ड का राजदूत कहलाएगा। मोहल्ला समितियों के सदस्यों व अलग-अलग विभागों के मित्रों द्वारा वार्ड के विकास में सहयोग किया जाएगा। यह सभी कार्य 28 दिसंबर से प्रारंभ कर दिए जाएगें।

यह प्रतियोगिताएं की जाएगी आयोजित
नगर पालिका द्वारा नगर उदय अभियान के अंतर्गत जनरंग अभियान में शहर के 35 वार्डो में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, जन काव्य, जन संगीत व जन संवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वॉल पेंटिंग वार्ड में ही स्थान खोजकर वार्ड के चित्रकारों से करवाई जाएगी, इसी प्रकार जन काव्य में वार्ड के कवि, जन संगीत में संगीतकार व गायब व जन संवाद में वार्ड के बुद्धिजीवियों के बीच खुली चर्चा का आयोजन होगा। सभी 35 वार्डो से चयनित प्रतिभागियों के बीच शहर स्तर पर मुकाबले आयोजित किए जाएगें। इन मुकाबलों में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के लिए 11 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए पांच हजार रूपए व तृतीय पुस्कार में दो हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

नगर पालिका शहर में अभियान के दूसरे चरण में जनरंग अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इसकी पूरी प्लानिंग व आयोजन की तैयारी कर ली गई है। इस अभियान में वार्ड स्तर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुछ अन्य संगठनों की मदद भी ली जाएगी।
अमर सत्य गुप्ता, सीएमओ नगर पालिका