इंदौर निवासी पुष्पा चौहान पति, ससुर आदि द्वारा मारपीट करने के बाद पुलिस में सुनवाई नहीं होने को लेकर तहसील के सामने धरने पर बैठ गई थी। उसका आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। दूसरे दिन भी उसका धरना जारी रहा। इधर, मंगलवार को अमित पिता हरि सिंह चौहान ने एसडीएम को लिखित में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि पत्नी पुष्पा को लेने आया था। उसे भेरू सिंह और उसके भाई जगदीश ने बहला फुसलाकर कर रोक रखा है और मेरे विरूद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण में भी धरने पर बैठ रहा हूं, कार्रवाई की जाए।