31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गणेशोत्सव प्रसिद्ध गणेश मंदिर में हो रही ये तैयारियां

इस गणेशोत्सव प्रसिद्ध गणेश मंदिर में हो रही ये तैयारियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 9 Sep 2018, 12:05 PM IST

sehore ganesh mandir

इस गणेशोत्सव प्रसिद्ध गणेश मंदिर में हो रही ये तैयारियां

सीहोर। ऐतिहासिक और प्रसिद्ध गणेश मंदिर पर भगवान गणेश दस दिवसीय गणेशोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग रूप में नजर आएंगे। विक्रमादित्य कालीन प्राचीन ऐतिहासिक चिन्तामन सिद्ध गणेश मंदिर पर इस साल भी गणेश जयंती जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 सितंबर गणेश चतुर्थी से अनन्त चर्तुदशी 23 सितम्बर तक भव्य मेला का आयोजन होगा।

इस वर्ष पूजा एवं व्यवस्था आचार्य पृथ्वी वल्लभ दुबे एवं हेमंत वल्लभ दुबे द्वारा सम्पन्न की कराई जाएगी। मेेले में इस वर्ष सागर व भोपाल आदि भव्य झूले व दुकाने, मनोरंजक खेल तमाशे आकर्षक आयटम मेले की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही भगवान गणेश का प्रतिदिन नित्य नया श्रृंगार किया जाएगा तथा विशेष आकर्षक मनमोहक श्रृंगार के दर्शन सभी धर्मावलंबियों को प्राप्त होगें।

पंडित पृथ्वी वल्लभ दुबे ने बताया कि गणेश जन्म उत्सव मेला गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर को सुबह 4 बजेे से श्री गणेश का महाभिषेक पूजन, सुबह छह बजे तक चलेगा। इसके बाद सुबह 6 बजे के बाद दर्शनार्थिगणों का ग्रर्भगृह में प्रवेश बंद हो जाएगा। दर्शन व्यवस्था सभा मंडप से प्रारंभ हो जाएगी। दोपहर 12 बजे जन्म महाआरती होगी तथा मेला प्रारंभ हो जाएगा। परंपरा के अनुसार 23 सितम्बर अनंत चौदस तक प्रतिदिन दर्शन उपलब्ध रहेंगे। इस शुभावसर पर सभी धर्मप्रेमी माताओं-बेहनों व श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर मेले की शोभा बढ़ाए एवं श्री गणेश जी के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करें।

किया जाएगा भव्य मेले का आयोजन
गणेशोत्सव के दौरान मंदिर में भव्य मेले का अयोजन किया जाएगा। मेले में कई तरह के झूले होंगे। सागर और भोपाल के झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान मंदिर में अलग अलग जगह से लोग आकर भगवान गणेश का दर्शन करते हैं। हर साल लाखों की संख्या में भक्त आकर यहां भगवान के दर्शन करते हैं। साथ ही मेले का भी मजा लेते हैं। यह मेला कई सालों से जहां लगाया जा रहा है।