1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतम जलम: नागरिकों की मेहनत लाई रंग, किया कुआ साफ, मिलेगा भरपूर और स्वच्छ पानी

अमृतम जलम: नागरिकों की मेहनत लाई रंग, किया कुआ साफ, मिलेगा भरपूर और स्वच्छ पानी
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 12:57 PM IST

amritam jalam, safai, clean sehore, water shortage, water problem, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, mp, i clean team, clean india,

अमृतम जलम: नागरिकों की मेहनत लाई रंग, किया कुआ साफ, मिलेगा भरपूर और स्वच्छ पानी

सीहोर। मंडी स्थित जनता कालोनी के कुंए की हालत देख लोग नाक भोहे सिकोड़ लेते थे। अब वह कुआ लोगों को साफ और स्वच्छ पानी दे रहा है। क्षेत्र के लोगों की मेहनत और जागरूकता के चलते जल स्त्रोत की यह सूरत बदली है। अमृतम्-जलम् अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों ने कुएं की सफाई की गई। जिससे कुआं अब साफ सुधरा दिखाई दे रहा है। साथ ही लोगों को पानी की समस्या भी कम कर रहा है।

मंडी क्षेत्र के जनता कालोनी स्थित जीन वाला कुआं कई वर्षो से क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाता आ रहा है। लेकिन इसकी देखरेख नहीं होने के कारण कुछ सालों से इस कुंए की सूरत बिगडऩे लगी थी। क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मालवीय ने बताया की सालों से यह कुआं भरी गर्मी में लोगों को जल संकट से राहत देता आ रहा है। लेकिन कुएं में मिट्टी और अन्य कचरे के कारण यह धीरे-धीरे उथला होता जा रहा था।

कचरा ज्यादा भर जाने के कारण कुएं की गहराई कम हो गई। यही कारण रहा कि कुआं सूखने की स्थिति में आने लगा था। इसकी सूरत बदलने क्षेत्र के ही जागरूक पार्षद रामप्रकाश चौधरी और नागरिक आगे आए। इसके बाद लोगों के सहयोग से कुएं को जीवन देने प्रयास शुरू किए गए। चार से पांच दिनों की मेहनत भी रंग लाई।

भारी मात्रा में निकले मलवे से अब कुंआ अपने पुराने अस्तित्व में आ गया। एक बार फिर क्षेत्र के लोगों की मेहनत की बदौलत इस कुएं में पर्याप्त पानी लोगों को उपलब्ध हो रहा है। पार्षद रामप्रकाश चौधरी ने बताया कि पहले भी जन सहयोग से कुएं की सफाई की गई थी। जल संरक्षण और जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने लोगों को जागरूक होना होगा। पत्रिका ने जो अभियान चलाया है, उसी की बदौलत कुछ हद तक लोगों में जागरूकता आ रही है।