2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचलों की हरकतों से लड़कियां हो रही परेशान…

लड़की मिलने नहीं आई तो दी जान से मारने की धमकी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 2:14 PM IST

sehore news, patrika news, patrika, chedchaad, women issue, police, rape case,

सीहोर। मनोचलों की बढ़ती संख्या, महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन रही है। मनचलों की हरकतों से आएं दिन महिलाएं परेशान होती है। कई बार मनचलों द्वारा की कई गई हरकतों से किसी की जान भी चली जाती है। सीहोर में भी एक महिला के साथ ऐसी ही हरकत हुई। महिला के विरोध करने पर, मनचले ने महिला को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

ऐसे हुई घटना
जब विवाहिता बुलाने के बाद भी चौराहे पर नहीं आई तो एक मनचले ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। युवक दो माह से विवाहिता को परेशान करते हुए बातचीत करने के लिए विवश कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार भोपाल नाका के समीप स्थित अंबेडकर धर्मशाला के निकट रहने वाली 26 वर्षीय विवाहिता को निकटवर्ती वंशकार मोहल्ला निवासी विकास उर्फ विक्की पेंटर पिता गोपीलाल रोलिया पिछले दो माह से लगातार परेशान कर रहा था। इसके साथ ही उसे रोककर बार बार इस बात पर विवश किया जा रहा था कि वो उससे बात किया करें।

विवाहिता के ध्यान नहीं दिए जाने पर भी युवक अपनी जिद पर बरकरार रहा और बार बार परेशान करता रहा। उसने गत दिवस विवाहिता से कोतवाली चौराहा व तहसील चौराहा पर मिलने के लिए कहा। पर, जब विवाहिता ने जब इस बात को सुन अनसुना कर दिया।

तब 17 अप्रैल की रात को करीब 9 बजे विकास ने विवाहिता को उसी के घर पर जाते समय रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिससे तंग आकर विवाहिता ने कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी प्रकार की एक घटना इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम कालापीपल मे एक विवाहिता के साथ प्रेम सिंह पिता सुखराम ने छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी।