2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि पर विशेष: यहां हो रहे भगवान अमरनाथ के दर्शन- video

एक ही पत्थर की प्रतिमा पर भगवान अमरनाथ की गुफा की बनी है आकृति...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 14 Feb 2018, 1:51 PM IST

maha shivratri @ sehore

सीहोर। भगवान अमरनाथ के दर्शन सीहोर में ही हो जाए तो आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। एक ही पत्थर पर भगवान अमरनाथ की गुफा और भगवान भोलेनाथ की अद्भुत आकृति की जानकारी जिसके पास भी पहुंच रही है वह आश्चर्यचकित हो रहा है। यह अद्भुत भोलेनाथ की पाषण की प्रतिमा काला पहाड़ के पास निवास करने वाले इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी एक श्रद्धालु के पास आकर्षण का केन्द्र बनी है।
अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है।

प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं। भगवान अमरनाथ की अद्भुत प्रतिमा के दर्शन सीहोर में हो रहे हैं। इंद्रप्रस्थ कालोनी काला पहाड़ निवासी श्रद्धालु वलवीर तोमर को यह अद्भुत प्रतिमा कुछ समय पहले काले पहाड़ से मिली थी।

उन्होंने बताया कि पत्थर पर बनी इस प्रतिमा में भगवान अमरनाथ की गुफा और स्वयं भगवान भोलेनाथ की पिंडी आकृति स्पष्ट रूप से बनी है। उन्हें जब से यह प्रतिमा मिली है, उनके मन को काफी सुकून के साथ ही अनेक लाभ के काम हुए हैं। भगवान की इस अद्भुत आकृति वाली प्रतिमा को जिस श्रद्धालु को जानकारी मिलती है। वह देखने पहुंच जाता है।

अद्भुत प्रतिमा का बनवाएंगे मंदिर
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि अवसर अवसर पर इस अद्भुत प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अद्भुत प्रतिमा के दर्शनार्थ मंदिर भी बनवाएंगे।

इधर, राजधानी में उमड़े भक्त...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इससे पहले कुछ लोगों ने मंगलवार को भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया। इस दौरान शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भोजपुर मंदिर...
राजधानी से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित भेजेश्वर महादेव यानि भोज मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों को तांता लगा हुआ है। दुनिया के इस सबसे बड़े शिवलिंग पर लोगों द्वारा दूध, फूल, बेलपत्र आदि चढ़ाया जा रहा है।

MUST READ : शिवरात्रि ि 2018 विशेष- ये है पूर्व का सोमनाथ, बस एक शर्त के चलते आज तक अधूरा है ये शिव मंदिर

गुफा मंदिर पर मेला...
वहीं भोपाल में स्थित गुफा मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर मेला लगा हुआ है। यहां भी हजारों की तादाद में शिवभक्त सुबह से ही मौजूद हैं। लोगों की संख्या में दिन चढ़ने के साथ ही इजाफा होता जा रहा है।

कमलापार्क मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता...
राजधानी स्थित आचार्य नरेंद्र देव भवन के पास कमलापार्क मंदिर में भी बुधवार को हजारों की संख्या में भक्त उमड़े। यहां शीतल दास की बगिया स्थित शिवलिंग पर लोगों ने सुबह से ही दूध,दही बेलपत्र आदि से भगवान शिव का श्रंगार किया।

पीर गेट पर पहुंचे श्रद्धालु...
इसी तरह भोपाल के पीरगेट स्थित भवानी मंदिर व बड़ वाले महादेव मंदिर में भी बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। पीर गेट पर महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर में भीड़ के चलते आना जाना कठिनाई से हो पा रहा है।